POLITICS; देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के 20 नेताओं के ‘पर कतरे’

मुम्बई,एजेंसी, महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में यह हो क्या रहा. अब तो महायुति में ही दरार दिख रही है. देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे में खटपट है. खटपट से अधिक तो कोल्ड वार है. दोनों एक-दूसरे से नाराज बताए जा रहे हैं. शिंदे ही सबसे अधिक खलबली मचाए हुए हैं. कभी वह देवेंद्र फडणवीस की बैठक से गायब रहते हैं तो कभी कुछ अलग फैसला कर लेते हैं. मगर अबकी बार हलचल देवेंद्र फडणवीस ने मचाई है. बीते कुछ दिनों के संकेत बता रहे हैं कि देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच जमकर कोल्ड वार हो रही है. अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच कोल्ड वार यानी शीतयुद्ध सोमवार को एक नए मोड़ पर आ गया. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे गुट वाली शिवसेना के 20 से ज्यादा नेताओं की सुरक्षा हटा दी है.

दरअसल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास गृह विभाग है. इसी गृह विभाग ने एकनाथ शिंदे गुट को टेंशन दे दी है. देवेंद्र फडणवीस के गृह विभाग ने शिंदे गुट के 20 से ज्यादा शिवसेना विधायकों की सुरक्षा में कटौती कर दी है. ये वो विधायक हैं, जो मंत्री नहीं हैं. इनकी सुरक्षा Y+ श्रेणी से घटाकर सिर्फ एक कांस्टेबल कर दी गई है. इतना ही नहीं, कुछ अन्य शिवसेना नेताओं को दी गई सुरक्षा भी वापस ले ली गई है. शिंदे कैंप के विधायक जब उद्धव गुट छोड़ कर आए थे, तो सभी को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी.

क्या केवल शिंदे कैंप के ही पर कतरे गए
हालांकि, फडणवीस के इस फैसले को बैलेंस करने की भी कोशिश की गई है. कुछ भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी नेताओं को भी सुरक्षा वापस ले ली गई है. हालांकि, जिन शिंदे वाली शिवसेना नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है या वापस ली गई है, उनकी संख्या कहीं ज्यादा है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के विधायकों और सांसदों को अक्टूबर 2022 में Y-सुरक्षा कवर प्रदान किया गया था. यह फैसला उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर सीएम बनने के कुछ महीने बाद लिया गया था. अब शिंदे के मंत्रियों को छोड़कर अधिकांश शिवसेना विधायकों के लिए सुरक्षा कवर को घटा दिया गया है, जबकि पूर्व सांसदों के लिए इसे वापस ले लिया गया है.

कोल्ड वार से आगे बढ़ी तकरार?
जिन सभी नेताओं की सुरक्षा हटाई गई गई है, अब उनके साथ केवल एक कॉन्स्टेबल रहेगा. यह बात सही है कि फडणवीस के विभाग ने भाजपा और अजित गुट के नेताओं की भी सुरक्षा कम की है. मगर शिंदे कैंप के नेताओं की सबसे अधिक है, जिनकी सुरक्षा कम की गई है. यही वजह है कि शिंदे कैंप के नेता नाराज हैं. एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच यह कोल्ड वार विधान सभाचुनाव के बाद से ही चल रहा है. हालांकि, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि कोई कोल्ड वार नहीं चल रहा है और नही कोई हॉट वार चल रहा है. सब टिक है. हम सब एक साथ मिल कर काम कर रहे हैं. मगर महाराष्ट्र के सियासी संकेत तो कुछ और ही संकेत कर रहे हैं.

  • Related Posts

    POLITICS; सत्ता के विकेंद्रीकरण एवं ग्राम सभा को सशक्त बनाने के लिए देशव्यापी जनजागरण का निर्णय

    0 स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रायपुर, स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव राज सूद…

    BJP; स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी, राम माधव को भी 2 राज्यों का प्रभार, बीजेपी संगठन में फेरबदल

    नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के सभी राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर