HC; डीएमएफ घोटाले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित DMF घोटाले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा को बड़ा झटका लगा है. हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. अदालत ने स्पष्ट कहा कि आरोपी पहले विभाग में वरिष्ठ पद पर रह चुका है और मामले में उसकी भूमिका प्रथम दृष्टया सामने आती है. कोर्ट ने यह भी माना कि यदि जमानत दी जाती है तो गवाहों और सबूतों को प्रभावित किए जाने की आशंका बनी रहेगी.

कोरबा में DMF फंड में हुई बड़ी गड़बड़ी

इस फैसले के बाद टुटेजा को फिलहाल जेल में ही रहना होगा. इस मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा और एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रवर्तन निदेशालय की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की थी. आरोप है कि कोरबा के DMF फंड में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई.

उद्योग विभाग के अतिरिक्त सचिव थे अनिल टुटेजा

अनिल टुटेजा उस समय उद्योग विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर पदस्थ थे. जांच एजेंसियों का कहना है कि यह पूरा मामला सुनियोजित तरीके से किया गया आर्थिक अपराध है, जिसमें सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है.

हाई कोर्ट में वकील ने रखा टुटेजा का पक्ष

हाई कोर्ट में मामले की सुनावाई के दौरान टुटेजा के वकील ने कोर्ट में तर्क देते हुए कहा कि इस मामले के अन्‍य आरोपियों को जमानत मिल चुकी है. वकील ने कोर्ट में यह भी कहा कि पूरे मामले की जांच में देरी हो रही है और कोई पर्याप्‍त ठोस सबूत नहीं मिल सके हैं. इस पूरे मामले में टुटेजा के वकील की दलील के बाद राज्य सरकार की तरफ से जमानत का विरोध किया गया. इस पर कहा गया कि आरोपी के खिलाफ मनी लॉन्‍ड्र‍िंग समेत कई अन्‍य मामलों में पर्याप्‍त साक्ष्‍य मौजूद है. ऐसे में जमानत देने से जांच प्रभावित हो सकती है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार… सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी

    रायपुर,  सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर लगभग 1.5 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों को रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया…

    COURT; कृषि अधिकारी को उम्र कैद की सजा, कॉलेज फ्रेंड से संबंध बनाए, नौकरी लगते ही शादी से किया इनकार

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले के रहने वाले कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू को रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपनी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…