HC; करंट से हाथियों और वन्यजीवों की मौत,हाई कोर्ट ने मांगा अपर मुख्य सचिव से शपथ पत्र

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार बिजली करंट से हो रही हाथियों की मौत को लेकर हाई कोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान में ली गई जनहित याचिका की सुनवाई 7 अप्रैल को मुख्य न्यायाधीश तथा न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की युगल पीठ में हुई। प्रकरण की अगली सुनवाई 5 मई को निर्धारित की गई है।

याचिका में हस्तक्षेपकर्ता रायपुर निवासी नितिन सिंघवी की तरफ से कोर्ट में विभिन्न समाचार पत्रों की क्लिपिंग रखकर बताया गया कि 12 मार्च को दो हाथी शावकों की करंट लगने से रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में मौत हो गई। 14 मार्च को सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में खेत में करंट का तार लगाने से एक हाथी की मौत हो गई। मार्च में ही सारंगढ़ भिलाईगढ़ में जंगली सूअर के शिकार के लिए लगाए गए अवैध बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। 26 मार्च को मैनपाट क्षेत्र में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए तरंगित तार की चपेट में आने से एक युवक और एक लोमड़ी की मौत हो गई।

कोरबा के सकोदा जंगल में 11 केवी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो शावक सहित मादा भालू की मौत हो गई। हाई कोर्ट ने अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग नया रायपुर से शपथ पत्र मांगा है कि उपरोक्त घटनाएं किन परिस्थितियों में हुई और अधिकारियों द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे हैं। प्रकरण की अगली सुनवाई 5 मई को निर्धारित की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; पुलिस की रेड पड़ते ही खेतों में भागने लगे जुआरी,लाखों कैश और मर्सिडीज कार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर, पुलिस ने राजधानी से लगे ग्रामीण इलाके में हाई-प्रोफाइल जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अभनपुर थाना क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए खेतों…

    GPS; पति ने चप्पल में लगाया था जीपीएस, फिर बेवफा पत्नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    पटना, बिहार की राजधानी पटना के एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी को पकड़ने के लिए…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….