HC; डीएनए ने खोला राज, रेप के बाद हत्या में हाईकोर्ट सख्त, उम्रकैद बरकरार

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में आरोपी की अपील खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने अपने अहम फैसले में DNA प्रोफाइलिंग को इस मामले का सबसे मजबूत और निर्णायक सबूत माना।

कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि, जब वैज्ञानिक साक्ष्य, खासकर DNA रिपोर्ट, भरोसेमंद हो और अन्य सबूतों से मेल खाती हो, तो वही सजा तय करने के लिए पर्याप्त आधार बन सकती है। यह मामला बीजापुर जिले का है, जहां 13 जनवरी 2020 को एक नाबालिग लड़की बाजार जाने के दौरान लापता हो गई थी। आरोपी ने बच्ची की दादी को भरोसा दिलाकर उसे अपने साथ ले गया, लेकिन बाद में उसकी लाश बरामद हुई। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। जांच के दौरान मृतका के शरीर से मिले सैंपल की DNA जांच कराई गई, जो आरोपी से मैच हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और गवाहों के बयान दर्ज किए, जिनसे केस और मजबूत हुआ। ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को रेप और हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसे अब हाईकोर्ट ने भी सही ठहराया है। हाईकोर्ट ने कहा कि, सभी सबूतों को एक साथ देखने पर यह साफ साबित होता है कि, अपराध सुनियोजित और जघन्य था। आरोपी 19 जनवरी 2020 से जेल में है और अब उसे निर्धारित सजा पूरी करनी होगी। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि, आरोपी चाहे तो सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकता है और इसके लिए उसे लीगल सर्विसेज कमेटी की सहायता मिल सकती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; राम मंदिर चढ़ावा चोरी में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन को सौंपी गई महासचिव की जिम्मेदारी

    लखनऊ, अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक आयोजित हुई थी. यह बैठक करीब 3 घंटे चली. इस बैठक…

    ACCIDENT; बरसात के पहले छात्रावास की छत का एक हिस्सा गिरा,छात्र घायल,विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल चिकित्सा सेवा मुहैया कराई

    रायपुर, बारिश एवं हवा-पानी के चलाअते विगत 2 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के शिवम् छात्रावास…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’