HC;फ्लिपकार्ट को बड़ा झटका, मर्डर केस में FIR रद्द करने वाली याचिका खारिज, आरोपियों ने ऑनलाइन मंगाया था चाकू

 बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने फ्ल‍िपकार्ट के अधिकारियों द्वारा दायर की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. याचिका को खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और चार्जशीट को निरस्‍त करने से इनकार कर दिया है. हाई कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश रमेश सिन्‍हा और न्‍यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले में स्‍पष्ट किया है कि जब तक शुरूआती जांच में संज्ञेय अपराध के तत्व सामने आ रहे हो, तो हाई कोर्ट को जांच या फिर ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई में हस्‍तक्षेप नहीं करना चाहिए.

दरअसल, रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुई हत्या और लूट की घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑनलाइन साइट फ्लि‍पकार्ट और लाजिस्टिक पार्टनर (इलास्टिक रन) के मैनेजर, डिस्‍ट्रीब्यूटर समेत 6 कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार भी कर लिया था. हत्या करने वाले आरोपितों ने फ्ल‍िपकार्ट के जरिए चाकू मंगाया था, और इसी चाकू का इस्‍तेमाल उन्‍होंने हत्या में किया.

अधिकारियों को पहले से चेतावानी दी गई थी

पूरे मामले में पुलिस का आरोप है कि फ्ल‍िपकार्ट के अफसरों पहले भी चेतावानी दी गई थी कि ऐसे धारदार हथियारों की डिलीवरी न करें. इसके बावजूद उन्‍होंने लापरवाही बरती, जिसके कारण मानवीय जीवन खतरे में पड़ा. मामले में गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने याचिका दायर करके एफआईआर और चार्जशीट को रद्द करने की मांग की है.

वकीलों ने कोर्ट में दिया तर्क

अधिकारियों के वकीलों ने कोर्ट में तर्क दिया कि उनकी कंपनी एक इंटरमीडियरी है और आईटी एक्ट की धारा 79 के अंतर्गत संरक्षित है. उन्‍होंने आगे कहा की बेचे गए चाकू साधारण किचन नाइफ थे, जो की आर्म्स एक्ट के दायरे में नहीं आते हैं. वकीलों ने कहा कि मामले में लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं और कंपनी के प्रबंधकीय अधिकारियों पर अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदारी थोपी जा रही है, जबकि उन लोगों का व्‍यक्तिगत रूप से इस अपराध में किसी प्रकार का हाथ नहीं है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; बरसात के पहले छात्रावास की छत का एक हिस्सा गिरा,छात्र घायल,विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल चिकित्सा सेवा मुहैया कराई

    रायपुर, बारिश एवं हवा-पानी के चलाअते विगत 2 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के शिवम् छात्रावास…

    ACCIDENT; राजधानी में सोलर पैनल लगाते बिजली करंट लगने से दो युवकों की मौत

    रायपुर, राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शनिवार को सोलर पैनल लगाने का काम जानलेवा साबित हुआ। एक मकान की छत पर कार्य के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’