SUSPEND; हेड मास्टर सहित 11 सहायक शिक्षकों का निलंबन, नया कार्यभार नहीं संभाला था

अंबिकापुर, सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी ने युक्तियुक्तकरण के आदेश का पालन नहीं करने वाले एक हेड मास्टर सहित 11 सहायक शिक्षकों को निलंबित कर दिया है. युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकों को उन स्कूलों में भेजा गया था. जहां शिक्षकों की संख्या बेहद कम थी, लेकिन इन शिक्षकों ने वहां ज्वाइन करने से इनकार कर दिया और कई शिक्षक हाई कोर्ट चले गए, जहां हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि आप एक बार जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति के पास जाकर अपनी बात रखें, इसके बाद शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण समिति के पास अपनी बातें रखी लेकिन शिक्षकों के तर्क को मानने से समिति ने इनकार कर दिया और उन्हें युक्तियुक्तकरण के तहत जारी किए गए.

आदेश के मुताबिक स्कूलों में ज्वाइन करने के लिए कहा लेकिन शिक्षक इसके बावजूद दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में पढ़ाने के लिए नहीं गए और फिर 6 महीने का वक्त गुजर जाने के बावजूद जब आदेश का पालन नहीं हुआ तब जाकर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है.

जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने सभी शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है. इसके तहत प्रधान पाठक निर्मला तिर्की, सहायक शिक्षक, अंजुला श्रीवास्तव, अल्पना गुप्ता, मधु गुप्ता, गीता चौधरी, गीता देवी, अजय कुमार मिश्रा, बिंदु जायसवाल, विजय कुमार, भीषम सिंह को सस्पेंड किया गया है. वहीं इससे पहले संयुक्त संचालक शिक्षा ने भी 6 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की थी.

युक्तियुक्तकरण को लेकर खूब विवाद हुआ था और तब आरोप लगाया गया था कि अफसरों ने अपने पसंदीदा शिक्षकों और पहुंच रखने वाले शिक्षकों को शहर से दूर नहीं भेजा और कई शिक्षक अभी भी शहर और उसके आसपास के स्कूलों में जमे हुए हैं. यही वजह है कि शिक्षकों में अभी भी इसे लेकर नाराजगी है.

  • Related Posts

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    गरियाबंद, लंबे अंतराल के बाद सोमवार को आयोजित जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) समिति की बैठक में शुरुआत से ही माहौल गरमा गया। अफसरों द्वारा प्रस्तुत पिछली कार्ययोजना के एजेंडा के दौरान…

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    0 समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश रायपुर, तहसील कार्यालय रायपुर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई