COURT;रायपुर नगर निगम के अफसर को 5 साल की सजा,1 लाख रु.जुर्माना, 2 महीने पहले हुए थे रिटायर

रायपुर,आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में रायपुर स्पेशल कोर्ट ने निगम के रिटायर्ड अधिकारी मनोज सिंह ठाकुर को 5 साल के सश्रम कारावास और 1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश मधुसूदन चन्द्राकर ने यह फैसला सुनाया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर मनोज सिंह ठाकुर को दोषी पाते हुए यह सजा सुनाई गई है। 1 लाख रुपए की राशि नहीं देने पर 1 साल सश्रम कारावास अतिरिक्त भुगतने का आदेश पारित किया गया है।

न्यायालय ने अपने निर्णय सुनाते हुए कहा कि, वर्तमान समय में भ्रष्टाचार गहराई तक फैल चुका है, जो कि समाज की जड़ों को खोखला करने वाला, देश-प्रदेश और समाज के समुचित विकास को प्रभावित करने वाला एक गंभीर प्रकृति का अपराध है।

मिली जानकारी के मुताबिक जुलाई 2015 में रायपुर निगम में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत मनोज ठाकुर के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरों की रेड मारा था। रेड की कार्रवाई के दौरान घर से तलाशी में मिले सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रकम, वाहन, दस्तावेज, बैंक पासबुक, बीमा संबंधित दस्तावेजों को जब्त किया था। वे रायपुर नगर निगम और भिलाई नगर निगम में भी नियुक्त रहे। आय से अधिक संपत्ति मिलने पर जब एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसके बाद वे करीब सवा दो साल जेल में रहे। हालांकि, जेल से छूटने के बाद वे दोबारा सेवा में बहाल हो गए। वे रायपुर स्मार्ट सिटी में अधीक्षण अभियंता के तौर पर कार्य कर रहे थे। दिसंबर 2024 में रिटायर हुए थे।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा