POLITICS; कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने भगवान शिव से की RSS की तुलना, बोले- महादेव भी विष पीते हैं और राष्ट्र की रक्षा करते हैं

भोपाल, प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने RSS की तुलना भगवान शिव से की है. उन्होंने कहा कि महादेव भी विष पीते हैं और राष्ट्र की रक्षा करते हैं. RSS भी विष पीकर राष्ट्र की रक्षा करने में लगा हुआ है. कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शनिवार को यह बात भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस द्वारा आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में कही. इस दौरान आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और मध्यभारत प्रांत संघचालक अशोक पांडेय भी मौजूद रहे.

कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने RSS की तुलना भगवान भोलेनाथ से करते हुए कहा कि संघ भी शिवजी जैसे विष पीकर राष्ट्र रक्षा के काम में लगा हुआ है. समाज के अलग-अलग वर्ग अपने स्तर पर कार्य करने में जुटे हैं. हमें यह आत्मचिंतन करना भी जरूरी है कि हमने राष्ट्र के लिए क्या किया? जन्म किसी भी जाति में हो, पहचान अंततः हिंदू, सनातनी और भारतीय की ही होती है.

धर्मांतरण गंभीर षड्यंत्र: पंडित प्रदीप मिश्रा

इस दौरान उन्होंने धर्मांतरण को लेकर कहा कि यह केवल वर्तमान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करने वाला गंभीर षड्यंत्र है. इससे समाज बचना है और सजग रहना है. ‘ग्रीन महाशिवरात्रि’ जैसे अभियानों को लेकर उन्होंने कहा कि घर-घर मिट्टी के शिवलिंग की पूजा सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत उदाहरण देखने को मिल रहा है. यह एक अच्छी पहल है.

एकता ही हमारी पहचान: मोहन भागवत

इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले कि विविधता के बावजूद एकता ही हमारी पहचान है. बाहरी रूप से हम कुछ अलग दिख सकते हैं, लेकिन राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के स्तर पर हम सभी एक ही हैं. हिंदू कोई संज्ञा नहीं, बल्कि एक स्वभाव है, जो मत, पूजा पद्धति या जीवनशैली के आधार पर झगड़ा नहीं करता. हजारों वर्षों से अखंड भारत में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक है.

  • Related Posts

    POLITICS; दिल्ली पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR

     नईदिल्ली, दि‍ल्‍ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुल‍िस ने पैलेट गन का इस्‍तेमाल किया था. इस तरह के आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं. जबकि…

    POLITICS; कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, जिम्मेदारों का मांगा इस्तीफा…

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार