POLITICS; आर्मी चीफ के अल्टीमेटम से बांग्लादेश में यूनुस इस्तीफा देने तैयार,बोले- मैं बंधक जैसा महसूस करता हूं

ढाका, बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस और आर्मी चीफ जनरल वाकर-उज-जमान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. आर्मी चीफ ने सख्त लहजे में कहा है कि देश का भविष्य एक गैर-निर्वाचित सरकार तय नहीं करेगी और दिसंबर 2025 तक चुनाव कराने का दबाव बनाया है, ताकि 2026 की शुरुआत तक एक चुनी हुई सरकार सत्ता संभाल सके. दूसरी ओर, नोबेल पुरस्कार विजेता यूनुस ने मौजूदा हालात में काम करने में असमर्थता जताते हुए इस्तीफे की ओर इशारा किया है.

यूनुस ने कहा, ‘मैं ऐसी स्थिति में काम नहीं कर सकता, जहां मुझे बंधक बनाया जा रहा हो. सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर कोई रास्ता निकालना चाहिए.’ उनके इस बयान के बाद गुरुवार को इस्तीफे की अटकलें तेज हो गईं. जुलाई आंदोलन के बाद बनी जातीय नागरिक पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने गुरुवार शाम यूनुस से उनके आधिकारिक आवास, स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में मुलाकात की. बीबीसी बांग्ला से बातचीत में नाहिद ने बताया कि यूनुस ने मौजूदा परिस्थितियों में काम करने में असमर्थता जताई और कहा कि अगर मैं काम नहीं कर सकता, तो रहने का क्या मतलब? नाहिद ने यूनुस से अनुरोध किया कि वह जनआंदोलन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मजबूती से डटे रहें और सभी दलों के साथ एकता बनाए रखें.

चुनाव नहीं करा रहे यूनुस

नाहिद ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि यूनुस राष्ट्रीय एकता के लिए मजबूत रहें और देश के भविष्य के लिए सुधारों को लागू करें.’ हालांकि, यूनुस ने स्पष्ट किया कि अगर राजनीतिक दल उन्हें विश्वास और सहयोग नहीं देंगे, तो वह पद पर बने रहने का औचित्य नहीं देखते. दरअसल शेख हसीना के तख्तापलट के बाद मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार बनाई थी. अंतरिम सरकार का काम देश में चुनाव कराना और फिर नई सरकार के हाथ में सत्ता सौंपना होता है. लेकिन मोहम्मद यूनुस चुनाव कराने की जगह कट्टरपंथियों को जेल से निकालने में लगे हैं.

आर्मी चीफ हुए सख्त

बुधवार को आर्मी चीफ जनरल वाकर-उज-जमां ने अपने अधिकारियों के साथ एक मीटिंग बैठक में साफ कहा कि सेना किसी भी तरह के ‘खूनी गलियारे’ को बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में जल्द से जल्द चुनाव होने चाहिए और भविष्य एक निर्वाचित सरकार तय करे. सूत्रों के मुताबिक, सेना प्रमुख इस बात से नाराज हैं कि अंतरिम सरकार महत्वपूर्ण फैसले लेते समय सशस्त्र बलों से सलाह नहीं ले रही. जनरल वाकर ने यह भी चेतावनी दी कि सेना अब भीड़ हिंसा या अव्यवस्था को और बर्दाश्त नहीं करेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाएगी. ढाका के सूत्रों ने सीसीएन न्यूज18 को बताया कि सेना के अधिकारी अपने प्रमुख के साथ मजबूती से खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर उनके आदेशों का पालन करने को तैयार हैं. इससे बांग्लादेश में तख्तापलट की आशंका जताई जा रही है.

राजनीतिक दलों की क्या है मांग?

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने अंतरिम सरकार के दो सलाहकारों- सूचना सलाहकार महफुज आलम और स्थानीय सरकार के सलाहकार आसिफ महमूद—के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान को तत्काल हटाने की मांग की है. बीएनपी ढाका साउथ सिटी कॉरपोरेशन के मेयर के रूप में अपने नेता इशराक हुसैन को शपथ दिलाने की मांग भी कर रही है. बीएनपी लंबे समय से दिसंबर तक चुनाव कराने की मांग कर रही है और एक छोटे सलाहकार परिषद की वकालत कर रही है.

  • Related Posts

    BJP;वकीलों को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता,भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नए प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी का स्वागत

    रायपुर, भाजपा विधि प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी का आज अधिवक्ता चेंबर, रायपुर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ, रायपुर शहर जिला के संयोजक नन्द कुमार साहू के नेतृत्व…

    BJP; भाजपा ने जारी की 15 प्रकोष्ठों की सूची, इन्हें मिली बडी जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नए संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती