NAXALITE; सुकमा से लगे मलकानगिरी में नक्सली सुखराम ने किया सरेंडर, कई बड़ी घटनाओं में था शामिल

जगदलपुर, नक्सलवाद के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी बीच सुकमा से सटे ओडिशा के मलकानगिरी में नक्सली सुखराम ने सरेंडर कर दिया. सुखराम नक्सली संगठन में ACM पद पर था और कई बड़े नक्सल घटनाओं में शामिल था.

सुखराम ने अपने साथ SLR राइफल और कई विस्फोटक सामान के साथ सरेंडर किया. इस दौरान सुखराम ने कहा- बहुत हुआ खून-खराबा अब शांति चाहिये. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि है. आत्मसमर्पण से माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. सुरक्षा बलों को उम्मीद है कि आगे भी अन्य माओवादी मुख्यधारा में लौटेंगे.

मलकानगिरी में नक्सली सुखराम ने किया सरेंडर

नक्सल मोर्चे पर ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लंबे समय से सक्रिय और 21 लाख रुपए के इनामी माओवादी सुखराम मरकाम उर्फ योगेश उर्फ सुरेश ने हथियार डाल दिए हैं. यह सरेंडर उड़ीसा के मलकानगिरी जिले में किया गया, जहां सुरक्षाबलों के सामने नक्सलियों ने सरेंडर किया. आत्मसमर्पण के दौरान सुखराम मरकाम के पास से एक SLR राइफल के साथ विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है.

कौन है सुखराम मरकाम?

  • सुखराम मरकाम माओवादी संगठन में ACM रैंक का सक्रिय कैडर बताया जा रहा है.
  • वह वर्ष 2010 से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सुखराम कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है.
  • माओवादी सुखराम मरकाम मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का निवासी है.
  • उसके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में गंभीर नक्सली मामले दर्ज थे. लगातार दबाव और सघन ऑपरेशन के चलते उसने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना.
  • आत्मसमर्पण के दौरान नक्सली ने एक एसएलआर राइफल, 7.62 मिमी गोला बारूद के 12 राउंड और अन्य सामान भी सौंप दिए.
  • Related Posts

    SC; ‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना रेप की कोशिश नहीं’, हाई कोर्ट के फैसले पर CJI की आपत्ति, मांगा जवाब

     नईदिल्ली, पटना हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए बेहद अजीबोगरीब फैसला सुनया था. आपको याद होगा कि इसी साल 9 जुलाई को पटना हाई कोर्ट ने एक…

    CRIME; कंटेनर से 111 किलो गांजा, दो वाहन समेत एक करोड का माल जब्त, 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    0 गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई महासमुंद, छत्तीसगढ़-ओडिशा अंतर्राज्यीय सीमा पर गांजा तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन निश्चय के तहत थाना सिंघोड़ा पुलिस और…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर