HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज 15 मिनट में सुरक्षित पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि पेंड्रा निवासी 39 वर्षीय मरीज का सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। वहीं डोनर के रूप में उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी 39 वर्षीय सुनील कुमार ने अपनी किडनी दान की। इस सराहनीय कार्य के लिए रायपुर पुलिस और यातायात विभाग की प्रशंसा की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एम्स हॉस्पिटल रायपुर के डॉक्टर वरुण ने पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाने की आवश्यकता से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर ने तुरंत निर्देश जारी किए, जिसके बाद यातायात पुलिस रायपुर ने सक्रियता दिखाते हुए पूरे मार्ग को खाली कर निर्बाध रास्ता तैयार किया।

एम्बुलेंस दोपहर 2:02 बजे एम्स से रवाना हुई और जीई रोड, मोहबा बाजार चौक, आमापारा चौक, अग्रसेन चौक, तेलघानी नाका चौक, स्टेशन चौक, एक्सप्रेसवे मार्ग, पंडरी ब्रिज, कपड़ा मार्केट चौक, लोधीपारा चौक, दलदल सिवनी टर्निंग और मोवा थाना तिराहा होते हुए मात्र 2:17 बजे श्रीबालाजी हॉस्पिटल पहुंच गई। यातायात पुलिस के उत्कृष्ट समन्वय और त्वरित कार्रवाई के चलते एम्बुलेंस को बिना किसी बाधा के गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस दौरान पूरे रूट पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर यातायात को नियंत्रित किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी, चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल रायपुर की बड़ी उपलब्धि 

    रायपुर, पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट को राष्ट्रीय…

    HEALTH; सीएम के गृह जिले के अस्‍पताल में चल रहा रिश्वतखोरी का धंधा! ड्रेसर ने मेडिकल रिम्बर्समेंट के बदले ली 5 हजार की रिश्वत, विभाग ने किया सस्‍पेंड

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिला अस्पताल में पदस्थ ड्रेसर किशोर कुमार चौहान का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……