HEALTH; विधायक अनुज शर्मा ने अंगदान, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक देहदान का लिया संकल्प

0 जिले के अन्य अधिकारियों ने लिया देहदान का संकल्प, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दिया प्रमाण पत्र
रायपुर, राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और सेवा की प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष विधायक अनुज शर्मा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता सिंह तथा आयुष विभाग के संचालक राजेन्द्र कटारा ने देहदान एवं अंगदान का संकल्प पत्र भरकर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर आशीष देवांगन (आरटीओ) एवं उनकी पत्नी श्रीमती एकता देवांगन, जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक श्री सचिन शर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती सोनल शर्मा, तहसीलदार श्री प्रवीण परमार, श्री राममूर्ति दीवान, श्री सौरभ कश्यप, डीपीएम श्री मनीष कुमार मेजरवार, डॉ. प्रीति नारायण सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी देहदान एवं अंगदान का संकल्प लिया।प्रोजेक्ट दधीचि के तहत कुल 25 लोगों ने देहदान का संकल्प लेकर समाज के सामने सेवा और मानवता की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की। देहदान और अंगदान का यह संकल्प मृत्यु के बाद भी मानव जीवन को बचाने और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को सहयोग देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BLOOD; 1188 महिलाओं ने रक्तदान कर तोड़ी भ्रांति,गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 8 घंटे में सबसे अधिक महिलाओं के रक्तदान का रिकार्ड दर्ज

    रायपुर , रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बुधवार को जब महिलाएं रक्तदान के लिए कतार में खड़ी हुईं, तो यह दृश्य केवल एक रक्तदान शिविर का नहीं…

    HAELTH; रक्तदान महादान महाकुंभ में बना वर्ल्ड रिकार्ड, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 3000 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान…

     रायपुर, रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयुर्वेद सेवा सम्मेलन के तहत रक्तदान महादान महाकुंभ का आयोजन किया गया. आयोजन में 3 हजार से ज्यादा लोगों ने रक्तदान…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर