HEALTH; सीएम के गृह जिले के अस्‍पताल में चल रहा रिश्वतखोरी का धंधा! ड्रेसर ने मेडिकल रिम्बर्समेंट के बदले ली 5 हजार की रिश्वत, विभाग ने किया सस्‍पेंड

अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिला अस्पताल में पदस्थ ड्रेसर किशोर कुमार चौहान का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह 5 हजार रुपए लेते और गिनते हुए नजर आ रहा है, साथ ही 2 हजार रुपए और देने की बात भी कहता दिखाई दे रहा है.मुख्यमंत्री के गृह जिले में मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि एक सरकारी कर्मचारी ने इलाज के बाद मेडिकल रिम्बर्समेंट के लिए आवेदन किया था, जिसे पास कराने के बदले रिश्वत मांगी गई. वायरल वीडियो में इलाज में करीब 45 हजार रुपए खर्च होने और IVF से जुड़े भुगतान को लेकर बातचीत भी सुनाई दे रही है. ड्रेसर यह कहते हुए नजर आता है कि जिस अधिकारी के हस्ताक्षर से भुगतान होना है, उसे पैसा नहीं देना चाहते, जबकि चाहें तो वह फाइल रायपुर भेज सकता था, लेकिन वहां से IVF का भुगतान स्वीकृत नहीं होता. हालांकि, इस मामले में पैसे देने वाला व्यक्ति अब तक सामने नहीं आया है और न ही कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है.

वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, 9 अप्रैल को यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया. प्रारंभिक जांच में आरोप गंभीर पाए गए और इसके बाद संबंधित ड्रेसर के खिलाफ कार्रवाई की गई. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इस कृत्य को सेवा नियमों के खिलाफ मानते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन है. साथ ही सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत उसे निलंबित कर दिया गया है.

विभागीय जांच के दिए निर्देश

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रतीत हुआ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध वसूली न केवल सेवा नियमों का उल्लंघन है, इसी कारण तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले की विभागीय जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MEDICINE; छ्त्तीसगढ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुला खेल,अधिकृत मेडिकल स्टोर्स से ही करें दवाओं की खरीदी

    रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा राज्य में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुछ माह पूर्व नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट,…

    HEALTH; फेडरेशन की मांग -नवा रायपुर में ही मेडिकल बिल पारित करने की सुविधा मिले

    रायपुर,छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवा रायपुर (अटल नगर) स्थित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ शासन को पत्र…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……