HEALTH; जमीनी हकीकत जानने सीईओ ने किया सरायपाली और बसना स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

0 स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा

महासमुंद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार ने जिले के दूरस्थ अंचलों में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने तथा मानसून पूर्व महामारी से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सरायपाली एवं बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ नंदनवार ने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को मानवीय संवेदना के साथ त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम में तेजी लाने तथा पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कुपोषित बच्चों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी, संपूर्ण उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श सेवाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा मिल सके। सीईओ नंदनवार ने आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। साथ ही 15 जून से 15 जुलाई तक संचालित होने वाले कुष्ठ रोग खोज अभियान को गंभीरता से संचालित करने तथा 100 दिवसीय टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था, मरीजों को मिल रही सेवाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। मानसून के मद्देनजर संभावित संक्रामक एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियों का भी आकलन किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली सुश्री अनुपमा आनंद तथा स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू घृतलहरे  उपस्थित रहे। इसके अलावा दोनों विकासखंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, विकासखंड डाटा मैनेजर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MBBS; छत्तीसगढ़ के 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नहीं मिली NMC से मान्यता, 250 सीटों पर खतरा मंडराया

    रायपुर, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग को बड़ा झटका लगा है। 5 नए प्रस्तावित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में किसी को भी मान्यता नहीं मिली है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने…

    CRIME; मित्तल हॉस्पिटल पर जिंदा मरीज को मृत बताने का आरोप, CMHO ने बनाई जांच कमेटी, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

    रायपुर, राजधानी के मित्तल हॉस्पिटल में जिंदा व्यक्ति को मृत बताने का मामला सामने आया था, जिसकी जांच के लिए सीएमएचओ ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। इस टीम…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..