HEALTH; तीन बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने कहा- बस्तर में मलेरिया के फैलाव के लिये स्वास्थ्य मंत्री की लापरवाही जिम्मेदार

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बस्तर संभाग में सेरेब्रल मलेरिया के फैलाव और कांकेर के आदिवासी हॉस्टल में तीन बच्चों की मृत्यु का जिम्मेदार ठहराया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने केंद्र सरकार से  सवाल किया है की पिछले 3 वर्षों में डबल इंजन  सरकार  द्वारा प्राप्त  राशि का विकेंन्द्रिकरण क्यों नहीं किया? आदिवासी हितों का ढोंग करने वाली राज्य सरकार ने स्थानीय स्तर पे खनिज निधि या CSR मद से खरीदी क्यों नहीं की? प्रदेश की जनता डबल इंजन सरकार के केंद्र के मंत्री और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री से यह जवाब चाहती है कि पिछले तीन वर्षों से यह राशि प्राप्त क्यों आबाटित नहीं हुई?कमीशन खोर जिला कलेक्टरों ने जिला खनिज मद और कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी से मच्छरदानी खरीदने का आदेश क्यों पूरा नहीं किया?

डॉ. राकेश गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग और जिला स्तर पर हो रही भारी कमीशन खोरी को इसका कारण बताते हुए कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मेडिकेटेड मच्छरदानी की रेट पर अधिकारीयों को कमीशन मिलना संभव नहीं था इसीलिए मच्छरदानी की खरीदी नहीं की जा सकी! स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मच्छरदानी खरीदी ना होने पर अनभिज्ञता प्रकट करना, आग लगने पर कुआं खोदने जैसा उपक्रम है। कांग्रेस सरकार ने मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान में शानदार सफलता प्राप्त करके मलेरिया को एक प्रतिशत से कम दर पर ले आया था कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपनी स्वयं की पीठ थपथपाते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम में यह कहा था बस्तर में मलेरिया मृत्यु दर दशमलव से नीचे दहाई अंक तक पहुंच गई है कांकेर के हॉस्टल में बच्चों की मृत्यु यह केवल एक अत्यंत ही दुखद दृश्य है। 15 साल के भारतीय जनता पार्टी सरकार में नक्सली हिंसा से कम मलेरिया से ज्यादा जवानों की मृत्यु हुई है, यह शाश्वत सत्य है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार!, हमर क्लीनिक भवन तैयार पर इलाज शुरू नहीं

    0 बिरगांव में पूर्व कांग्रेस सरकार की स्वास्थ्य सुविधा योजना पर भाजपा सरकार की बेरुखी का आरोपरायपुर, बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में आम गरीब और मजदूर परिवारों को घर के…

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक!, एक दिन में मिले 26 नए मरीज ,रायपुर में मिले 12 मरीज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व