HEALTH;मोमोज खाने से 20 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती,13 से ज्यादा बच्चे, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी जिले में मोमोज खाने से कई लोग बीमार हो गए हैं। बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी को पेट दर्द समेत कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच करीब 20 से ज्यादा लोगों की तबियत खराब हो गई है। सभी का इलाज चल रहा है।

पेट दर्द और उल्टी की शिकायत

जानकारी के अनुसार, मोमोज खाने के बाद सभी को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला जिले के मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलते ही सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, अभी कई लोगों का इलाज जारी है। लेटर में लिखा है कि मोमोज खाने के बाद जो लोग बीमार हुए थे उनमें से 18 साल से कम उम्र के 13 लोग शामिल हैं।

मोमोज खाने से 18 साल के ऊपर के 5 लोग बीमार हैं। इन सभी लोगों ने 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच में मोमोज खाया था उसके बाद इनकी तबियत बिगड़ी थी। जिन लोगों की तबियत खराब है उनको मगरलोड इलाके के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने लेटर में बताया है कि दुकानदार को मौखिक रूप से मोमोज बेचने से मना कर दिया गया है।

मेघा चौक में लगाता है दुकान

लेटर में बताया गया है कि मोमोज की दुकान मेघा चौक में बैंक के पास लगाता था। फिलहाल इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जो लोग बीमार हुए हैं उनमें कई गांव के लोग शामिल हैं। धमतरी जिले में इससे पहले भी मोमोज खाने से लोगों की तबियत बिगड़ने का मामला सामने आया था। बीते साल भी सितंबर के महीने में मोमोज खाने से 10 लोगों की तबियत खराब हो गई थी। उन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।

  • Related Posts

    PADDY; किसानों को टोकन से लेकर धान विक्रय तक किसी भी स्तर पर न हो परेशानी

    0 आगामी धान खरीदी के लिए समय रहते पूरी करें सभी तैयारियां : खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल रायपुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल…

    FOOD; आम जनता के स्वास्थ्य हितों की सुरक्षा खतरे में,फॉर्च्यून मैदा की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल रोक, पनीर का नमूना भी आमानक

    बिलासपुर, राज्य सरकार आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कोई प्रयाअस नहीं कर रही है। खाद्य…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा