HEALTH; फेडरेशन की पहल पर कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना पर 29 जुलाई को मंत्रालय में होगी बैठक

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बजट वर्ष 2026-27 में घोषित शासकीय सेवकों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में 29 जुलाई 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन में कर्मचारी संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि फेडरेशन द्वारा 7 जुलाई 2026 को मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया गया था कि कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना लागू करने से पूर्व कर्मचारी संगठनों से विस्तृत विचार-विमर्श किया जाए, ताकि योजना कर्मचारियों के हितों के अनुरूप, व्यावहारिक एवं प्रभावी रूप से लागू की जा सके। फेडरेशन के पत्र में उल्लेख किया था कि बजट घोषणा के कई माह बाद भी योजना के संचालन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश, पात्रता, अस्पतालों का पंजीयन, उपचार प्रक्रिया तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान जारी नहीं होने से कर्मचारियों के बीच भ्रम एवं असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसलिए योजना लागू करने से पूर्व कर्मचारी संगठनों के सुझाव प्राप्त करना आवश्यक है।

मुख्य सचिव द्वारा इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। उनके निर्देशों के पालन में स्वास्थ्य सचिव द्वारा 29 जुलाई 2026 को मंत्रालय में बैठक आयोजित की गई है, जिसमें कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

फेडरेशन ने मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य विभाग के इस सकारात्मक कदम का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि बैठक में कर्मचारी संगठनों के सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा तथा योजना को अधिक पारदर्शी, सरल, व्यापक एवं कर्मचारी हितैषी स्वरूप में लागू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। फेडरेशन ने प्रदेश के सभी संबद्ध कर्मचारी संगठनों से अपील की है कि वे अपने व्यावहारिक सुझाव फेडरेशन को उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें बैठक में प्रभावी रूप से शासन के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार!, हमर क्लीनिक भवन तैयार पर इलाज शुरू नहीं

    0 बिरगांव में पूर्व कांग्रेस सरकार की स्वास्थ्य सुविधा योजना पर भाजपा सरकार की बेरुखी का आरोपरायपुर, बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में आम गरीब और मजदूर परिवारों को घर के…

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक!, एक दिन में मिले 26 नए मरीज ,रायपुर में मिले 12 मरीज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व