HEALTH;राज्य में इबोला की दस्तक, कांगो, इथियोपिया और युगांडा से पहुंचे 3 लोगों में ‘इबोला’ वायरस, मचा हडकम्प

दुर्ग में कांगो, इथियोपिया और युगांडा से पहुंचे 3 लोगों में ‘इबोला’ वायरस

दुर्ग, प्रदेश के दुर्ग जिले में बुधवार को इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। कांगो, इथियोपिया और युगांडा से लौटे तीन लोगों के दुर्ग पहुंचने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों को इबोला वायरस का संदिग्ध माना जा रहा है और उनकी निगरानी की जा रही है।

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पुष्टि की है कि आईडीएसपी (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम) से सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग को संबंधित लोगों की पहचान कर उन्हें होम आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है। केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इथियोपिया और युगांडा से आए दो व्यक्ति अलग-अलग एयरपोर्ट के जरिए सीधे दुर्ग पहुंचे हैं, जबकि कांगो से लौटे एक व्यक्ति ने पहले मुंबई में ठहराव किया और इसके बाद दुर्ग पहुंचा। प्रदेश में इबोला वायरस से जुड़े संदिग्धों का यह पहला मामला सामने आने के कारण स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।

हालांकि कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तीनों व्यक्तियों की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल सामान्य बताई गई है और एहतियात के तौर पर निगरानी एवं आवश्यक स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक प्रयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना,रोटरी क्लब के व्याख्यान में डॉ. दिनेश मिश्र का मत

    रायपुर,राजधानी में रोटरी क्लब में आयोजित व्याख्यान में वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ दिनेश मिश्र ने कहा कि मौजूदा हालात में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के बेतहाशा प्रयोग से दृष्टि कमजोर होने की…

    HEALTH; फेडरेशन की पहल पर कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना पर 29 जुलाई को मंत्रालय में होगी बैठक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बजट वर्ष 2026-27 में घोषित शासकीय सेवकों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में 29 जुलाई 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र