ACCIDENT;ट्रक-कार की जबरदस्त टक्कर, उड़ गए परखच्चे, 6 की मौके पर मौत, हाईवे पर मची चीख-पुकार

राजनांदगांव, छत्तीसग़ढ के राजनांदगांव जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह भीषण दुर्घटना नेशनल हाईवे-53 पर स्थित बागनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार अर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, सभी युवक इंदौर से उड़ीसा धार्मिक टूर पर जा रहे थे. यात्रा के दौरान वे राजनांदगांव जिले से होकर गुजर रहे थे, तभी चिरचारी के पास यह हादसा हुआ. तेज रफ्तार में चल रही कार अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ मुड़ गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है. हादसा इतना भीषण था कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी युवक कार में ही बुरी तरह फंस गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी.

बागनदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी युवकों के शव बाहर निकाले गए. घायल चालक को गंभीर अवस्था में प्राथमिक इलाज के बाद आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक एक धार्मिक यात्रा पर निकले थे और सभी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं. वे इंदौर से विशेष तौर पर उड़ीसा स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए निकले थे. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और यह यात्रा एक मृत्य यात्रा में तब्दील हो गई.

हादसे की खबर जैसे ही परिजनों और परिचितों को मिली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा