HNLU; एचएनएलयू को डब्ल्यूयूआरआई 2025 रैंकिंग में विजनरी लीडरशिप के लिए वैश्विक 46वां स्थान

रायपुर, हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर ने विश्वविद्यालय नवाचार रैंकिंग (WURI) 2025 के विजनरी लीडरशिप (B1 श्रेणी) में दुनियाभर में 46वां स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मान अर्जित किया है।
यह प्रतिष्ठित मान्यता एचएनएलयू की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान को रेखांकित करती है। एचएनएलयू ने दूरदर्शी विधि शिक्षा, संस्थागत नवाचार और प्रभावशाली नेतृत्व के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।
डब्ल्यूयूआरआई 2025 रैंकिंग के तहत दुनिया भर के 1,350 विश्वविद्यालयों से आए 4,866 नवाचार केस स्टडीज का मूल्यांकन किया गया। इन प्रविष्टियों को 203 अकादमिक नेताओं की एक अंतरराष्ट्रीय समिति ने नवाचार, क्रियान्वयन और सामाजिक प्रभाव जैसे मानकों पर परखा। इस वर्ष भागीदारी में पिछले साल की तुलना में 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे एचएनएलयू की यह उपलब्धि और भी उल्लेखनीय बन जाती है।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रो. डॉ. वी.सी. विवेकानंदन, कुलपति, एचएनएलयू ने कहा कि “2023 में शुरू की गई R-HaS (रिसर्च हब एंड स्पोक) पहल में पाँच रिसर्च स्कूल और 25 अंतरविषयक अनुसंधान केंद्र शामिल हैं जो अब फल देने लगी है। हमारे संकाय और छात्र महत्वपूर्ण शोध परियोजनाएं हासिल कर रहे हैं। डब्ल्यूयूआरआई की यह वैश्विक मान्यता R-HaS की दीर्घकालिक दृष्टि और लक्ष्यों को और गति प्रदान करेगी।”
डब्ल्यूयूआरआई रैंकिंग का आयोजन आईपीएस स्विट्जरलैंड द्वारा किया जाता है, जिसे हैंसियाटिक लीग ऑफ यूनिवर्सिटीज का समर्थन प्राप्त है और iSTAT प्रायोजक है। पारंपरिक विश्वविद्यालय रैंकिंग से अलग, डब्ल्यूयूआरआई वास्तविक दुनिया में मूल्य सृजन पर जोर देता है और उन संस्थानों को सम्मानित करता है, जो साहसिक, रचनात्मक और सामाजिक रूप से उत्तरदायी शिक्षा मॉडल अपनाते हैं। इस उपलब्धि के साथ एचएनएलयू ने विश्व के उन चुनिंदा विश्वविद्यालयों में जगह बना ली है, जो उच्च शिक्षा में नेतृत्व और नवाचार की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं। 

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा