HIGH COURT; कर्मचारी ड्रेस कोड के साथ समय पर दफ्तर पहुंचे, हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल का आदेश

बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने न्यायालयीन अधिकारी व कर्मचारियों के लिए दो महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। पहले आदेश में ड्रेस कोड को लेकर जरुरी निर्देश जारी किया गया है। दूसरे आदेश में तय समय पर कार्यालय पहुंचने और तय की गई व्यवस्था का परिपालन के संबंध में है।

रजिस्ट्रार जनरल ने ड्रेस कोड के संबंध में संशोधन आदेश जारी किया है। पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन के साथ ही कार्यालय पहुंचने के समय को लेकर सख्ती बरती गई है। ड्रेस कोड के संबंध में जारी आदेश में निर्देशित किया गया है कि उच्च न्यायालय रजिस्ट्री, सीएसजेए में तैनात सभी पुरुष न्यायिक अधिकारी और छत्तीसगढ़ हाई काेर्ट के चीफ जस्टिस के पनिजी सचिव किसी भी सौम्य रंग का कोट, टाई, ट्राउजर और शर्ट पहनेंगे।. उच्च न्यायालय रजिस्ट्री और सीएसजेए में कार्यरत सभी महिला न्यायिक अधिकार किसी भी सोबर कलर का कोट और साड़ी या सलवार सूट पहनेंगी।

सुबह 10 बजे पहुंचना होगा कार्यालय

रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय के सभी वर्ग एक मंत्रालयिक अधिकारियों को सुबह 10 बजे तक रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय में रखे उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद रजिस्टर को पीपीएस के समक्ष रखा जाएगा। चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम में सुबह 10.15 बजे तक रजिस्टर रखना होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाने CGPSC के पूर्व सचिव ने की पेपर लीक, ​हाई कोर्ट बोला ये हत्या से भी बड़ा अपराध

    बिलासपुर, छत्तीसगढ पीएससी 2021में हुए पेपर लीक एवं भर्ती घोटाले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व सचिव, सेवानिवृत्त आईएएस जीवन किशोर ध्रुव की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।…

    CRIME; गृहमंत्री के इलाके के बच्चे भूखे-प्यासे मिले, 16 में से 7 नाबालिग, काम दिलाने के नाम पर ले गए थे राजधानी ………..

    दुर्ग, छत्तीसगाढ के दुर्ग जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बच्चों को…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र