HIGH COURT; पत्रकारिता विवि. के प्रोफेसर अली की बर्खास्तगी आदेश को हाई कोर्ट ने किया रद्द

बिलासपुर,  कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्राध्यापक शाहिद अली की बर्खास्तगी आदेश को हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया है। याचिकाकर्ता अली को नौकरी पर बहाल करने के साथ ही नियमों के मुताबिक सभी आर्थिक लाभ भी देने के आदेश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय ने जुलाई 2023 में शाहीद अली को सेवा से बर्खास्त कर दिया था।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष व प्राध्यापक डा शाहिद अली को जुलाई 2023 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। राज्य शासन के आदेश को अधिवक्ता प्रोफेसर अली नेनीरज चौबे के जरिए हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

याचिका में कहा था कि वर्ष 2007 में यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर, रीडर और लेक्चरर के नियमित पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए याचिकाकर्ता डा अली ने भी आवेदन किया था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पत्रकारिता विषय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर उनका चयन हो गया था। इससे पहले 2005-06 में उनका चयन एडहाक में हुआ था। मामला लंबित रहने के दौरान ही कार्यपरिषद की बैठक में निर्णय लेकर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। याचिकाकर्ता ने प्राकृतिक न्याय सिद्धांत का हवाला देते हुए कहा कि कार्रवाई से पहले कार्यपरिषद ने उन्हें सुनवाई का अवसर भी नहीं दिया।

संघ व भाजपा से जुड़े रहने का आरोप

याचिका में इस बात की भी जानकारी दी है कि कार्यपरिषद की बैठक में बर्खास्त करने के निर्णय के दौरान उन पर आरएसएस व भाजपा से जुड़े रहने का आरोप भी लगाया गया। मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की बेंच के सिंगल बेंच मेंं हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने कार्यपरिषद द्वारा बर्खास्ती आदेश को निरस्त करते हुए सेवा में बहाल करने के आदेश दिए हैं। हाई कोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ता प्राेफेसर शाहीद अली ने कार्य में उपस्थिति के लिए कुलसचिव को आवेदन पेश किया है। आवेदन के साथ हाई कोर्ट के आदेश की कापी भी संलग्न कर दिया है।-

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; महिला जेलर को होटल में बुलाया, यौन उत्पीड़न की FIR, ओडिशा DG जेल हटाए गए

    भुवनेश्वर , ओडिशा में पुलिस ने DG रैंक के IPS अधिकारी सुशांत कुमार नाथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें DG…

    HC;अब 2 महीने में याचिकाओं के निपटारे की होगी कोशिश, गिरफ्तारी केवल अंतिम विकल्प होना चाहिए

    0 हाईकोर्ट ने जमानत पर फैसलों को लेकर जारी किया महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन बिलासपुर, हाईकोर्ट ने जमानत पर फैसलों को लेकर महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रभारी रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश