HOLIDAY; सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश

रायपुर, छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने इस दिन के लिए पहले घोषित ऐच्छिक अवकाश को बदलकर सामान्य/सार्वजनिक अवकाश कर दिया है। इससे राज्य के संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में कामकाज बंद रहेगा।

पहले ऐच्छिक अवकाश की सूची में था पर्व

इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने 6 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना में गोवर्धन पूजा को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया था। उस सूची में यह अवकाश सरल क्रमांक 50 पर दर्ज था और इसके लिए 9 नवंबर 2026 की तारीख तय की गई थी। अब शासन ने पुराने आदेश में बदलाव करते हुए इस दिन को ऐच्छिक अवकाश के बजाय सार्वजनिक यानी सामान्य अवकाश की श्रेणी में शामिल कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के इस फैसले से कर्मचारियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा का पर्व परिवार के साथ मनाने का बेहतर मौका मिलेगा। पहले गोवर्धन पूजा का अवकाश ऐच्छिक होने के कारण यह छुट्टी सभी कर्मचारियों को नहीं मिल पाती थी। अब इसे सामान्य अवकाश में शामिल किए जाने से संबंधित शासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों को राहत मिलेगी। गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन मनाई जाती है। इस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की परंपरा है। छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से राज्य में इस त्योहार के लिए अवकाश की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CABINET; साय केबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। कैबिनेट बैठक में धान…

    TRANSFER; वन विभाग के 102 परिक्षेत्र अधिकारी किये गए इधर से उधर

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 102 वनक्षेत्रपालों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच