POLICE; नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, गृह मंत्री का खुलासा- 300 बैटिंग साइट पर लगा प्रतिबंध, महादेव सट्टा एप से जुड़े 35 साइट भी शामिल…’

0 प्रेसवार्ता में नक्सलवाद को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े

रायपुर, गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में नक्सलवाद और नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान 1100 से अधिक हथियार बरामद किए गए हैं. बरामद हथियारों में एके-47, एसएलआर और इंसास जैसी अत्याधुनिक राइफलें शामिल हैं. 532 नक्सलियों को मार गिराया गया है. 2004 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है. 2700 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.

गृह मंत्री विजय शर्मा ने गृह एवं जेल विभाग के दो वर्ष की उपलब्धियों को लेकर आज दोपहर एक प्रेसवार्ता में कहा कि मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश से नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य के साथ सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है और यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा. गृहमंत्री ने आगे कहा कि मैं उस दिन की प्रतीक्षा करता था. जब सरेंडर करने वालों की संख्या गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से अधिक होगी. डेढ़ साल के इंतजार के बाद वह समय आ गया है. आज सरेंडर करने वालों की संख्या गिरफ्तार होने वालों से ज्यादा है, यह प्रसन्नता का दिन है.

गृहमंत्री विजय शर्मा ने ऑनलाइन बैटिंग सट्टा एप पर बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि 400 एप्लीकेशन साइट्स बैन करने पत्र लिखा गया था, जिनमें से 300 एप्लीकेशन साइट पर प्रतिबंध लगाया गया है. महादेव सट्टा एप से जुड़े 35 साइट्स को भी बैन कराया गया है.

गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इंटीग्रेशन का काम पूरा हो चुका है, जल्द ही सभी जिले में लागू होगा. ई-साक्ष्य को लेकर अलग से सॉफ्टवेयर बनाया गया है. इससे पुलिस का मनोबल बढ़ा है. राज्य में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया है. राज्य से बड़ी संख्या में घुसपैठियों को बाहर निकाला गया है. क्विट इंडिया जारी किया गया है. इस माध्यम से 34 लोगों को डिपोर्ट किया गया है.

18 गौ तस्करों को रखा निगरानी में

गौवंश के तस्करी में 405 प्रकरण 2025 में आए, जो पिछले कई वर्षों के आकड़ों में बहुत ज्यादा है. गौवंश तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है. 61 वाहनों को नीलाम किया गया. 18 आदतन गौ तस्करों को निगरानी में रखा गया है. गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया है.

25 में किया 45 हजार किलो गांजा

गृह मंत्री ने बताया कि एनडीपीएस के 16 प्रकरणों में 14 करोड़ रुपए की संपति नीलाम की गई. 45 हजार किलो गांजा 2025 में नष्ट किया गया. साइबर क्राइम को रोकने 10 थाना बनाया गया है. वहीं वर्ष 2025 में 45 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि होल्ड की गई. 23 हजार सिम कार्ड को ब्लॉक कराया गया है.

  • Related Posts

    MINING; अवैध रेत उत्खनन पर लगेगा 5 लाख तक का जुर्माना, नियमों में किया अहम बदलाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब सरकारी संस्थाओं के लिए भी रेत खदान आरक्षित की जा सकेगी। इसके अलावा रेत के अवैध कारोबार को रोकने के लिए सख्ती की जाएगी। इसके लिए…

    HOLI DAY, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश,भीषण गर्मी को देखते हुए अवकाश में संशोधन

    रायपुर, प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……