IGKV; कृषि महाविद्यालय रायपुर में नव वर्ष मिलन समारोह, सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों-प्राध्यापकों का सम्मान 

रायपुर, कृषि महाविद्यालय, रायपुर के तत्वावधान में तकनीकी स्टॉफ एसोसिएशन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा नव वर्ष मिलन सह सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों का विदाई एवं सम्मान समारोह स्वामी विवेकानंद सभागार, कृषि महाविद्यालय, रायपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, डॉ. गिरीश चंदेल, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर, डॉ. आरती गुहे, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, तकनीकी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त वैज्ञानिक एवं प्राध्यापक उपस्थित थे।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रोफेसरों एवं वैज्ञानिकों डॉ. संध्यारानी गौर, डॉ. पी.के. चंद्राकर, डॉ. लालजी सिंह, डॉ. के.के. साहू, डॉ. सी. एस. शुक्ला, डॉ. एस.सी. मुखर्जी, डॉ. बी.एस. ठाकुर, डॉ. आर.के. यादव, डॉ. माधव पांडे, एवं डॉ. ए.के. सिंह को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया| समारोह के दौरान नव वर्ष 2026 के दौरान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित टेलीफोन डायरेक्टरी का औपचारिक विमोचन कर विश्वविद्यालय परिवार को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों से सकारात्मक जीवन दृष्टि अपनाने, नव वर्ष में नये संकल्प लेकर उन्हें पूर्ण करने, अच्छी कार्य-संस्कृति विकसित करने तथा बदलते परिवेश के अनुरूप कार्य-पद्धति में सुधार करने का आवहान किया। कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने कहा कि विश्वविद्यालय का अतीत गौरवशाली रहा है और बहुआयामी उन्नति के लिए सभी को अपनी क्षमताओं का सतत विकास करना चाहिए।

कुलपति ने किया नेहरू पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित टेबल कैलेंडर का विमोचन

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज यहां नेहरू पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित टेबल कैलेंडर 2026 का विमोचन किया। इस कैलेंडर में विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2025 में आयोजित शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी गतिविधियों को सुरूचिपूर्ण रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस  अवसर पर कृषि महाविद्यालय रापयुर की अधिष्ठाता एवं नेहरू पुस्तकालाध्यक्ष डाॅ. आरती गुहे, सहायक पुस्तकालाध्यक्ष श्रीमति माधुरी गौतम, कृषि महाविद्यालय रायपुर के तकनीकी अधिकारी डाॅ. रामा मोहन सावू, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री संजय नैयर सहित नेहरू पुस्तकालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    SUSPEND; मंडी बोर्ड के वरिष्ठ मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, जगदलपुर में अटैच, नोटिस दिया गया था

    रायपुर, छत्तीसगढ राज्य मंडी बोर्ड के अधीनस्थ रामानुजगंज मंडी के वरिष्ठ सचिव डॉ. मालिक राम पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है। उन्हे जगदलपुर संभागीय कार्यालय में अटैच कर दिया…

    FARMING; धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़, छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज यहाँ मंत्रालय…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर