IED BLAST; पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी, 15 दिन पहले हुई थी शहीद संजय गढ़पाले सगाई, जनवरी 2027 में होनी थी शादी, कांकेर आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से 4 जवान शहीद हो गए. आईईडी ब्लास्ट में जवानों की शहादत की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. शहीद होने वाले जवानों में कांकेर- नारायणपुर जिले के 3 और बीजापुर जिले का 1 जवान बताया जा रहा है. इस घटना में संजय कुमार गढ़पाले, जिसकी सगाई 15 दिन पहले हुई थी, वह भी शहीद हो गया है. शहीद जवानों को आज नारायणपुर पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, जवानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नम आंखों से वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम सलामी के बाद सभी शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

संजय गढ़पाले का जीवन परिचय

बताया जा रहा है कि शहीद जवान संजय कुमार गढ़पाले कांकेर जिले के हराडुला का रहने वाला था. 14 फरवरी 1997 को संजय का जन्म हुआ था. उनके पिता गांव में सायकल स्टोर्स की दुकान चलाते हैं. साधारण परिवार में जन्मे संजय में बचपन से ही देश सेवा का जुनून था. पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद वह आर्मी में जाने की तैयारी करता रहा. आर्मी भर्ती में कुछ कारणों से चयन नहीं होने के बाद संजय ने स्थानीय स्तर पर हो रही बस्तर फाइटर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया. 9 फरवरी 2022 को संजय की बस्तर फाइटर में नियुक्ति हो गई. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद संजय नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जाते रहे अभियानों में शामिल होता रहा.

परिवार के अलावा थी कई जिम्मेदारियां

चार सदस्यीय परिवार में संजय घर का सबसे बड़ा बेटा था. घर पर पिता सुरेश गढ़पाले, मां और भाई संदीप गढ़पाले रहते थे. घर का बड़ा बेटा होने के कारण परिवार ने उसकी शादी के लिए लड़की ढूंढनी शुरू की. तलाश पूरी होने के बाद संजय की 15 तारीख को सगाई हो गई.

शादी की तैयारियों के बीच आई शहादत की खबर

सगाई के लिए संजय 5 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था. परिजन जनवरी 2027 में शादी की तारीख निकालकर तैयारियों में जुटने ही वाले थे कि उससे पहले ही पुलिस की टीम ने घर पर दस्तक दी और बताया कि घर का बड़ा बेटा संजय शहीद हो गया है. बेटे की शहादत की खबर ने घर के सभी सदस्यों को तोड़कर रख दिया. अब घर में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है.

पिता का दर्द और अधूरे सपने

पिता सुरेश गढ़पाले का कहना है कि बेटे की सगाई हो गई थी और शादी जनवरी में होनी थी. शुरुआत से ही बेटा आर्मी में जाना चाहता था, लेकिन स्थानीय बस्तर फाइटर की भर्ती में उसका चयन हुआ. बांदे में पोस्टिंग के बाद छोटेबेठिया इलाके में संजय की तैनाती हुई थी. 15 तारीख को बेटे की सगाई हुई थी और शादी जनवरी में तय थी. बेटा परिवार के सपने पूरे करना चाहता था, लेकिन अब ये सपने कौन पूरा करेगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना रेप की कोशिश नहीं’, हाई कोर्ट के फैसले पर CJI की आपत्ति, मांगा जवाब

     नईदिल्ली, पटना हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए बेहद अजीबोगरीब फैसला सुनया था. आपको याद होगा कि इसी साल 9 जुलाई को पटना हाई कोर्ट ने एक…

    CRIME; कंटेनर से 111 किलो गांजा, दो वाहन समेत एक करोड का माल जब्त, 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    0 गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई महासमुंद, छत्तीसगढ़-ओडिशा अंतर्राज्यीय सीमा पर गांजा तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन निश्चय के तहत थाना सिंघोड़ा पुलिस और…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर