GAME;अगर कप्तान ना होते तो मैच खेलने भी नहीं मिलता…रोहित शर्मा को इरफान पठान ने दिखाया सच्चाई का आईना

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर तमाम क्रिकेट फैन की नजर थी. 5 मैचों की सीरीज से पहले भारत को भारत में न्यूजीलैड के खिलाफ हार मिली थी. सीरीज के दौरान कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं आए थे. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के नतीजे पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीद टिकी थी. भारत के दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों ने निराश किया. विराट कोहली ने तो फिर भी एक शतकीय पारी खेली है लेकिन रोहित का बल्ला बुरी तरह से नाकाम रहा.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच रोहित शर्मा बच्चे के जन्म की वजह से नहीं खेल पाए थे. 3 मुकाबलों में सीरीज के दौरान कप्तान ने महज 31 रन बनाए हैं. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने रोहित शर्मा की टीम में स्थिति को लेकर चिंता जताई है. यह चिंता मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की 184 रन की हार के बाद आई है. पठान का मानना है कि रोहित की टीम में जगह उनकी कप्तानी के कारण है, न कि उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन के कारण.

रोहित की जगह प्लेइंग इलेवन में नहीं बनती

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “एक खिलाड़ी जिसने लगभग 20,000 रन बनाए हैं. जिस तरह से रोहित अभी संघर्ष कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि उनकी फॉर्म उनका साथ नहीं दे रही है. अभी जो हो रहा है वह यह है कि वह कप्तान हैं, इसलिए वह खेल रहे हैं. अगर वह कप्तान नहीं होते, तो शायद वह अभी नहीं खेल रहे होते. आपके पास एक सेट टीम होती. के.एल.राहुल टॉप पर खेल रहे होते, जायसवाल होते, शुभमन गिल उसके बाद बल्लेबाजी के लिए आते. अगर हम मौजूदा फॉर्म को देखते हुए बात करें, तो जिस तरह से वह बल्लेबाजी में संघर्ष कर रहे हैं, शायद उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं होती,”

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी