IGKV;बीएससी. कृषि की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक, 12 वीं पास छात्रों को भी मौका

रायपुर , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पी.ए.टी. एवं कक्षा 12वीं की योग्यता के आधार पर काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 07 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026 तक रात्रि 11:30 बजे तक निर्धारित की गई है। असफल शुल्क भुगतान वाले अभ्यर्थी 13 अक्टूबर 2026 को रात्रि 11:30 बजे तक पुनः शुल्क जमा कर सकेंगे।

काउंसिलिंग के अंतर्गत दस्तावेजों का सत्यापन, प्रावीण्य सूची जारी करने, सीट आबंटन एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। इसके लिए निर्धारित कार्यक्रम निम्नानुसार है—

14 अक्टूबर 2026: पंजीकृत पी.ए.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए।
15 अक्टूबर 2026: पंजीकृत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए।
16 अक्टूबर 2026: पंजीकृत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए।

ऑफलाइन दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य काउंसिलिंग संबंधी प्रक्रिया प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से निर्धारित है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं शुल्क भुगतान संबंधी विवरण के साथ उपस्थित हों तथा समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करें। यह काउंसिलिंग कृषि शिक्षा में प्रवेश के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर प्रदान करेगी। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; कृषि कालेज के 107 में से 100 छात्र फेल,पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

    कांकेर, छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध कांकेर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद 107…

    IGKV; कुलपति डॉ.चंदेल बोले- डिग्री से आगे ज्ञान, कौशल और नेतृत्व की यात्रा है विश्वविद्यालय जीवन

    0 दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन, नवप्रवेशित विद्यार्थियों से कुलपति ने किया संवाद रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर मुख्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय, रायपुर, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर एवं खाद्य प्रौद्योगिकी…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा