SUSPEND;आत्मानंद स्कूल में अवैध वसूली, जांच में दोषी पाए जाने के बाद प्राचार्या एक्का निलंबित

बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की प्राचार्या एन.जे. एक्का को शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में अटैच किया गया है। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।

जानकारी के अनुसार, प्राचार्या एन.जे. एक्का पर अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में कहा गया था कि स्कूल में बच्चों के प्रवेश के नाम पर 15,000 से 20,000 रुपये वसूले गए और टाई-बेल्ट के नाम पर प्रत्येक छात्र से 300 रुपये लिए गए। इस पर शिक्षा विभाग ने एक सदस्यीय जांच समिति गठित कर मामले की जांच करवाई।

जांच रिपोर्ट में आरोप सत्य पाए गए। रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल एक सरकारी योजना के तहत संचालित होता है, जहां प्रवेश पूरी तरह निशुल्क होता है। इसके बावजूद प्राचार्य ने शासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए छात्रों व उनके अभिभावकों से पैसे वसूले, जो कि एक गंभीर अनियमितता है। प्रकरण को गंभीर मानते हुए शिक्षा विभाग ने प्राचार्या एक्का के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया और तत्काल प्रभाव से DEO कार्यालय में अटैच कर दिया है।

  • Related Posts

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    0 निगम आयुक्त विश्वदीप ने किया सम्मानित रायपुर, कल रायपुर नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम के जोन कमिश्नर डॉ आरके डोगरे, मुख्य अभियंता यूके घलेन्द्र, एवं अधीक्षण अभियता पी…

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    रायपुर, राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है. शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल तेलघानीनाका, स्टेशन रोड, अग्रसेन चौक और आसपास…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई