IMA; आयुष्मान कार्ड के इलाज में ट्रस्ट मोड में बदलाव पर IMA खफा, CM साय से की मुलाकात

रायपुर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान उन्हें बताया गया कि आयुष्मान भारत कार्ड से इलाज के लिए वर्तमान में चल रहे ट्रस्ट माडल वास्तव में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार का ही आइडिया था, लेकिन उस दौरान सरकार बदल गई और तत्कालीन सरकार ने उसे लागू कर दिया. इसलिए इस मोड को बदला नहीं जाना चाहिए. इस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया.

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पहले भी दो बार अलग-अलग इनश्योरेंस कम्पनी को काम दिया जा चुका है और दोनों बार यह मोड़ फेल साबित हुआ है. प्रदेश के सभी गरीबों का इलाज करना, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है, लेकिन इनश्योरेंस कम्पनी को इससे कोई मतलब नहीं रहता. बस ज्यादा से ज्यादा पैसे कैसे बचा सकते हैं इसकी फिराक में रहती है.

उन्होंने कहा, इसके अलावा पैसा बचाने के चक्कर में वे वास्तविक मरीजों के केस का भी अप्रूवल देने से आनाकानी करती है, जिससे मरीजों का इलाज बीच में बंद करना पड़ता है. कुल मिलाकर जिस उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री ने यह योजना लाई है वह धराशायी हो जाता है. वैसे भी जो मोड़ पहले ही दो-दो बार फेल हो गया हो, उसे कैसे लागू किया जा सकता है. पूरे छत्तीसगढ़ के अस्पताल इसी ट्रस्ट मोड पर कार्य करने पर सहमत है.

प्रदेश आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने आयुष्मान भारत के पेंडिंग राशि के भुगतान नहीं होने से होने वाले संकट पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आयुष्मान भारत की राशि का भुगतान नहीं होने से कई अस्पताल बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं. बैंकों के कर्जे बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में यह योजना छत्तीसगढ़ में दम तोड़ देगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NOTICE; सिंचाई विभाग के 4 अफसरों को नोटिस, सीएम के गृह जिले की 9.84 करोड़ की सिंचाई परियोजना के टेडर पर हाईकोर्ट सख्त

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर की लोअर डोड़की डायवर्जन स्कीम के करीब 9.84 करोड़ रुपये के टेंडर को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद जल…

    POLICE; घोटालों की जांच को गति देने 10 पुलिस अफसरों का ACB और EOW में तबादला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में 10 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इन अफसरों की तैनाती राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो  (ACB) में की गई है. इनमें…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र