WORKERS;आखिरकार 5 लाख श्रमिकों के लंबित आवेदनों पर 161 करोड़ रु. के भुगतान का निर्णय

0 श्रमिकों के हित में साय सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की कल बुधवार को हुई बोर्ड की बैठक में वर्ष 2019 से लंबित आवेदनों पर 5 लाख हितग्राहियों को 161 करोड़ से ज्यादा की राशि देने का निर्णय लिया गया है। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल डॉ राम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न एजेंडे पर विस्तृत चर्चा हुई। 
मुख्यमंत्री साइकिल सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के 5 लाख से अधिक हितग्राहियों के आवेदन विभाग को मिले थे। पूर्व के आवेदनों के हितग्राहियों का 161 करोड़ से अधिक की राशि वितरित नहीं की थी। बुधवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी आवेदनों का जल्द से जल्द परीक्षण कराकर जल्द राशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान करने का निर्णय लिया गया। 

अब न्यूनतम 322 वर्ग फीट जमीन वाले हितग्राहियों को भी मिलेगा श्रमिक आवास सहायता योजना का लाभ 

संचालक मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। वर्तमान में पात्रता रखने वाले मंडल में पंजीकृत निर्माण के स्वयं के भूखंड पर आवास निर्माण/नवीन आवास क्रय हेतु शहरी क्षेत्र में 500 वर्ग फीट एवं ग्रामीण क्षेत्र में 1000 वर्ग फीट क्षेत्रफल अधिकतम भूखंड होने का प्रावधान था, इसे संशोधित करते हुए बोर्ड की बैठक में शहरी क्षेत्र में न्यूनतम 322 वर्ग फीट तथा ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम 269 वर्ग फीट क्षेत्रफल भूखंड होने का संशोधन किया गया।

मोबाइल नंबर की अनिवार्यता में दी गई छूट 

मंडल अंतर्गत संचालित पंजीयन योजना आवेदन हेतु मोबाइल नंबर की अनिवार्यता रखी गई है। प्रदेश के कई क्षेत्र के ऐसे हितग्राही जिनके पास मोबइल नहीं है। उन्हें पंजीयन में परेशानी का सामना करना पड़ता था, अब उन्हें मोबाइल नंबर की अनिवार्यता की छुट दी गई है।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना का लाभ अब परिवार के सदस्यों को भी

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक को मिलने वाली योजना का लाभ अब श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्यों को भी एक समान मिलेगा। बोर्ड की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिए गए।

  • Related Posts

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    संबलपुर, महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल की चेयरपर्सन जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम गुरुवार शाम ओडिशा पहुंची। टीम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच…

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    मध्य प्रदेश से पृथक होकर नए राज्य के रूप में जन्मे  छत्तीसगढ़ राज्य को विरासत में एक सिरदर्द मिला था।ये सिरदर्द था – नक्सलवाद का। वक्त के साथ इसका ठीक…

    You Missed

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ