WILD BAFFALO; जिनको वनभैंसा बता कर जनता को बेवकूफ बनाया, उनको उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व से बाहर खदेड़ा

रायपुर, बीस साल से छत्तीसगढ़ वन विभाग वन भैंसों के संरक्षण-संवर्धन पर करोड़ों खर्च चुका है। उदंती-सीता नदी टाइगर रिज़र्व में बाड़े में रख कर वन भैंसे के बच्चों को जन्म दिलवाया। पूरे समय जनता को बताते रहे कि इनकी संख्या बढ़ रही है और अब पता चला है कि दस दिन पहले वन विभाग ने इन्हें हाइब्रिड वन भैंसा बताकर उदंती-सीता नदी टाइगर रिज़र्व से 100 किलोमीटर दूर बाहर खदेड़ दिया है। कुछ जानकार लोग बता रहे हैं कि उन्हें उड़ीसा में ले जाकर छोड़ दिया गया है, ताकि ये वापस नहीं आ पाएं।

2007 में एक ग्रामीण से जबरदस्ती आशा नामक मादा को लेकर आए थे

रायपुर के वन्य जीव प्रेमी नितिन सिंघवी ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक(वन्यप्राणी) से सवाल किया हैं कि 2007 में एक ग्रामीण से वन विभाग जबरदस्ती आशा नामक मादा को ले कर आए, इसे शुद्ध नस्ल का बताया गया। आशा ने राजा, प्रिंस, मोहन, वीरा, सोमू, खुशी और हीरा को जन्म दिया। बाद में रु. सत्ताईस हजार में विभाग ने ग्रामीणों से रंभा और मेनका नाम की दो क्रॉस मादा खरीदी। रंभा और मेनका ने मालती और भानुमति को जन्म दिया। चारों ने पार्वती, विष्णु, दुर्गा, किरण, कान्हा, प्रह्लाद, रवि, सोमवती, जानकी, उर्वशी और सूर्या (15 से ज्यादा) को जन्म दिया।

सभी हाइब्रिड वन भैंसे

वन विभाग को पहले दिन से ही पता था कि आशा सहित ये सभी हाइब्रिड वन भैंसे हैं। रंभा और मेनका की खरीदी के कागज़ में ही लिखा है कि दोनों क्रॉस ब्रीड हैं। वन विभाग की पोल तब खुली जब केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने इन वन भैसों को हाइब्रिड बता कर, असम के प्योर ब्रीड वन भैंसों के साथ प्रजनन के लिए स्वीकृति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद अचानक वन विभाग को भारत के संविधान की याद आई। अनुच्छेद 48(ए) और 51(ए)(जी) के प्रावधानों का हवाला देते हुए, उप निदेशक यूएसटीआर ने सभी हाइब्रिड वन भैंसों को छोड़ने का प्रस्ताव रखा। बाद में अक्टूबर 2023 में इन्हें बाड़े से भगा दिया. मगर बताया गया कि बाड़ा तोड़कर सभी भाग गए।

टाइगर रिज़र्व से बाहर 100 किलो मीटर दूर छोड़ दिया
भागने के बाद, यूएसटीआर में बड़ी संख्या में गांव होने के कारण, इन हाइब्रिड वन भैंसों ने कुछ फसल नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने मुआवज़े की मांग की, लेकिन वन विभाग ने हाइब्रिड वन जानवरों के कारण होने वाले फसल नुकसान की भरपाई के लिए प्रावधानों की कमी का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। नतीजा यह निकला कि अगस्त 2024 में, लाठी-डंडे की मदद से ग्रामीणों ने हाइब्रिड वन भैंसों को पुराने बाडे में रख दिया। बाद में फसल के समय ये बाड़े में रहते थे, बाकी समय जंगल में। जानकारी के अनुसार अब दस दिन पहले इन्हें उदंती-सीता नदी टाइगर रिज़र्व से बाहर 100 किलो मीटर दूर छोड़ दिया गया है।

2.47 करोड खर्च

वर्ष 2013-14 से 2024-25 तक वन विभाग ने इन पर भोजन और पूरक आहार, बाड़े का रख-रखाव और कई मदों पर 2,46,38,831.00 रुपए खर्च किए। अब वन विभाग पिछले छ: साल से बारनवापारा में बाड़े में कैद तीन मादा वन भैसों को उदंती-सीता नदी टाइगर रिज़र्व में एक मात्र बचे 26 वर्ष के “छोटू” वन भैंसे से, जिसे बुढ़ापे के कारण बिलकुल कम दिखता है उससे क्रॉस कराने लाने की तैयारी कर रहा है। बारनवापारा से लाने के 45 दिनों बाद इन्हें छोटू के साथ जंगल में छोड़ दिया जाएगा। ऐसे में अगर हाइब्रिड वन भैंसे भी उदंती-सीता नदी के जंगल में रहते, तो असम की प्योर ब्रीड मादा से इन हाइब्रिड नर वन भैंसों की मैटिंग की सम्भावना रहती। इसलिए इन्हें वन विभाग ने उदंती-सीता नदी टाइगर रिज़र्व के इलाके के बाहर छोड़ दिया है।

पूरे मामले को हाई-पावर कमेटी से जांच कराने की मांग

रायपुर के वन्य जीव प्रेमी नितिन सिंघवी ने हाइब्रिड वन भैंसों पर करोड़ों खर्चा किए जाने को लेकर, एक हाई-पावर जांच कमेटी को सौंपने की मांग करते हुए कहा कि जांच कर दोषी अधिकारियों से पूरे खर्च की वसूली की जानी चाहिए।

  • Related Posts

    ELECTRICITY; स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग मिलने का दावा, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन भी

    रायपुर, स्मार्ट बिजली मीटर के जरिये उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग, बिजली खपत की रीयल टाइम जानकारी तथा बिजली उपयोग का बेहतर प्रबंधन करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।…

    PROTEST; इंद्रावती भवन में प्रदर्शन, जर्जर बसों के विरोध में कर्मचारियों का आक्रोश,मुख्य सचिव के नाम सौंपा गया ज्ञापन

    0 सुरक्षित परिवहन व्यवस्था की मांगरायपुर, संचालनालय भू-अभिलेख में पदस्थ श्रीमती एम्ब्रेसिया किंडो के बस चालक की कथित लापरवाही से गंभीर रूप से घायल होने की घटना के विरोध में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’