BJP; निगम-मंडलों में बचे हुए पदों पर नियुक्ति के लिए तीसरी सूची पितृ पक्ष के बाद संभव,कार्यकर्ताओं का बढ रहा दबाव

रायपुर, प्रदेश के निगम-मंडलों और आयोगों में अभी तक बहुत से पदों पर राजनीतिक नियुक्तियां बाकी हैं। इन पदों पर नियुक्ति का इंतजार भाजपा के दावेदार पिछले एक साल से कर रहे हैं। माना जारहा है कि तीसरी सूची पितृ पक्ष के बाद माह के अंत में निकल सकती है।

भाजपा सरकार ने निगम-मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद बाकी पदों पर अभी तक नियुक्ति नहीं की है। भाजपा संगठन से भी वंचित कार्यकर्त्ताओं का दबाव लगातार बढता जा रहा है। बता दें कि करीब 50 से अधिक पदों पर राजनीतिक नियुक्तियां बाकी हैं। अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद उपाध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्तियां करने का आश्वासन भाजपा ने दावेदार कार्यकर्ताओं को दिया था। निगम मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति को तीन माह से अधिक हो गए हैं। अध्यक्षों ने कार्यभार संभालकर काम भी शुरू कर दिया है।

बताया जाता है कि निगम-मंडलों और आयोगों में बचे पदों पर राजनीतिक नियुक्ति की तीसरी सूची पितृ पक्ष के बाद इस माह के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है। क्योंकि नाराज कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करने की कवायद चल रही है। नाराज कार्यकर्ता भी अपने मंत्री-विधायकों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के पास आए दिन गुहार लगा रहे हैं। इस कारण दावेदारों की संख्या अधिक होने पर सूची फाइनल करने में संगठन के नेताओं को दिक्कतें भी हो रही हैं।

बता दें कि पिछले माह भाजपा संगठन द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में जगह मिलने की उम्मीद कई जुझारू सक्रिय कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी, लेकिन नई कार्यकारिणी में कई ऐसे कद्दावर नेताओं को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिन लोगों को बड़े पद मिलने की उम्मीद थी, उन्हें भी निराशा हाथ लगी। अब वे भाजपा कार्यालय में गाहे-बगाहे जाकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही पता लगा रहे है कि आखिर नई कार्यकारिणी में उसे स्थान क्यों नहीं मिला।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा