
नई दिल्ली, तिलक वर्मा और कुमार कुश्राग की शतकीय पारी के बाद प्रिंस यादव और हर्षित राणा की घातक गेंदबाजी से इंडिया ए ने नेपाल को 306 रन से रौंद दिया. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में ग्रुप बी के पहले मैच में नेपाल की टीम ने टॉस जीतने के बाद इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 332 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में नेपाल की टीम महज 26 रन बनाकर सिमट गई. लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में ये पांचवां सबसे छोटा टोटल स्कोर भी है. इस तरह तिलक वर्मा की अगुवाई में इंडिया ए ने जीत से अपनी शुरुआत की.

मुकाबले में इंडिया ए के लिए सिर्फ तिलक वर्मा और हर्षित राणा ने मिलकर नेपाल की पूरी टीम को समेट दिया. हर्षित ने सिर्फ 6 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा प्रिंस यादव ने 5 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट झटके. एक विकेट शहबाज अहमद के नाम रहा. लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. टीम के 5 खिलाड़ी ऐसे रहे जो अपना खाता तक नहीं खोल पाए. एक भी खिलाड़ी ऐसा नहीं रहा जो दहाई का आंकड़ा पार सके.
नेपाल के खिलाफ मुकाबले में इंडिया ए की तरफ से कप्तान तिलक वर्मा कुमार कुश्राग ने बल्लेबाजी में अपना कमाल दिखाया. दोनों ही बल्लेबाजों ने इंडिया ए की तरफ से दमदार शतकीय पारी खेली. कुमार कुश्राग ने इंडिया ए के लिए 113 रन बनाए. इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया दिया गया. इसके अलावा तिलक वर्मा ने भी 107 रनों की पारी खेली, जिससे इंडिया ए 50 ओवर में 332 रन तक पहुंच पाई. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया ए की पारी में तीसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे. वैभव ने 26 रनों का का योगदान दिया.
ताश के पत्तों की तरह बिखरी नेपाल की टीम
इंडिया ए के खिलाफ मुकाबले नेपाल की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. एक समय ऐसा था, जब नेपाल ने सिर्फ 1 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद तो फिर नेपाल की बल्लेबाजी ऐसी लड़खड़ाई की फिर संभल नहीं पाई. खास तौर पर प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने नेपाल के बल्लेबाजों को बच्चों की तरह की आउट किया.
बड़ा धोनी गया तो झारखंड से आया जूनियर माही
कुछ दिन पहले ही विकेट के पीछे के बादशाह और मैच फिनिश करने के शंहशाह झारखंड के महेंद्र सिंह धोनी ने अपना किट बैग खूंटी पर टांगने का फैसला किया ही था कि इस राज्य से आए एक युवा विकेट-कीपर कुमार कुशाग्र ने कतर में एक ऐसी पारी खेल दी जिसने माही की याद ताजा करा दी. ऐसी विस्फोटक पारी थी कि कप्तान तिलक वर्मा भी उनकी बल्लेबाजी निहारते रह गए. कुशाग्र न्यूजीलैंड में टीम के साथ थे पर मौका नहीं मिला पर नेपाल के खिलाफ मौका उन्होंने दोनों हाथों से भुनाया.

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल को अलविदा कहने के बाद ज्यादातर फैंस और एक्सपर्ट्स कुमार कुशाग्र की तरफ टकटकी लगाकर देख रहे थे क्योंकि घरेलू क्रिकेट में उनको छोटा धोनी बुलाया जाने लगा है. 102 गेंदो पर 117 रनों की पारी में अनुसासन भी था, धैर्य के साथ आक्रमण करने की बेजोड़ छमता भी नजर आई. 10 ओवर में जब 3 विकेट निकल गए तो कुशाग्र ने कुशलता के साथ पारी को जमाया और जब जरूरत पड़ी तो गियर भी बदला. अपनी पारी के दौरान 114 के स्ट्राइक रेट से बल्लबाजी की और 5 छक्के और 10 चौके लगाए. कुशाग्र के बैट से निकले कुछ छक्कों में वाकई धोनी की झलक नजर आई.







