INDIGO; जंग की वजह से एअर इंडिया के बाद इंडिगो ने बढ़ाया किराया,अकासा एयर ने भी बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

नईदिल्ली, इंडिगो का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से ATF के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिस वजह से ये निर्णय लिया गया है. 425 रुपये से 2300 रुपये तक किराया बढ़ाया गया.

मिडिल ईस्ट जारी जंग के बीच देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. जंग की वजह से एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के दाम 85 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए. कंपनी ने ऐलान किया है कि 14 मार्च 2026 से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लगाया जाएगा. इससे फ्लाइट टिकट की कीमतों में 425 रुपये से 2300 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

कितना बढ़ा किराया?

14 मार्च, 2026 से भारत के भीतर के उड़ानों पर 425 रुपया ज्यादा देना होगा. इंडियन सबकॉन्टिनेंट बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मालदीव के लिए लिए भी फ्यूल चार्ज के तौर पर 425 रुपये वसूले जाएं. मडिल ईस्ट की यात्रा के लिए 900 रुपया, दक्षिण पूर्व एशिया, चीन, अफ्रीका और पश्चिम एशिया की यात्रा के लिए 1800 रुपया, यूरोप की यात्रा के लिए 2300 रुपया बढ़ाया गया है.

अकासा एयर ने भी बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच विमान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अकासा एयर 15 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान टिकटों पर 199 रुपये से 1,300 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज (ईंधन अधिभार) लगाएगी। एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान टिकटों पर यह सरचार्ज लगाना शुरू कर दिया है।

पीटीआई के अनुसार, अकासा एयर ने शनिवार को बयान में कहा कि वह प्रत्येक उड़ान के लिए ईंधन अधिभार लगाएगी और यह राशि उड़ान की अवधि के आधार पर अलग-अलग होगी। कंपनी ने कहा- ‘अकासा एयर अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 199 रुपये से लेकर 1,300 रुपये तक का ईंधन शुल्क लागू करेगी। यह नियम 15 मार्च की रात 12 बजे से होने वाली सभी टिकट बुकिंग पर लागू होगा।’

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने लगाया सरचार्ज

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पहले चरण में 12 मार्च से हर घरेलू फ्लाइट और सार्क देशों की फ्लाइट पर 399 रुपये का अधिभार लगाने की घोषणा की थी। पश्चिम एशिया की फ्लाइट के लिए यह सरचार्ज 10 अमेरिकी डॉलर होगा जबकि अफ्रीकी देशों के लिए 30 से बढ़कर 90 अमेरिकी डॉलर होगा।

दूसरे चरण में एअर इंडिया 18 मार्च से यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट्स के लिए फ्यूल सरचार्ज 25 से 50 अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाएगी। यूरोपीय फ्लाइट्स के लिए सरचार्ज 100 से बढ़कर 125 अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। उत्तरी अमेरिका की फ्लाइट्स के लिए यह 150 से बढ़कर 200 अमेरिकी डॉलर हो जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; यात्रियों के लिए बड़ी खबर, बिलासपुर-रायपुर रूट की 10 मेमू गाड़ियां हुईं रद्द,

    रायपुर, अगर आप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल अंतर्गत सफर का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल इस रूट पर स्थित लेवल…

    RTO;छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई

    *परिवहन सचिव ने ली बस संचालको एवं अधिकृत वेंडरों की बैठक रायपुर, छत्तीसगढ़ में यात्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’