IGAU; कृषि विज्ञान केन्द्रों की वर्ष 2026 की कार्ययोजना तैयार करने दो दिनी कार्यशाला प्रारंभ

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों में वर्ष 2026 में संचालित किये जाने वाले कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं कृषक प्रक्षेत्र प्रदर्शनों की वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने हेतु निदेशालय विस्तार सेवाएं के सभा कक्ष में आज दो दिवसीय कार्यशाला का शुभांरभ किया गया। इस कार्यशाला में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सभी 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा कामधेनु पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग के एकमात्र कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा विषयवस्तु विशेषज्ञ शामिल हुए।

शुभांरभ सत्र के मुख्य अतिथि संचालक अनुसांन सेवाएं डॉ. वी.के. त्रिपाठी थे एवं अध्यक्षता निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा ने की। कार्यशाला के प्रथम दिवस विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा आगामी वर्ष में संबंधित कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा कृषकों के खेतों पर आयोजित होने वाले प्रक्षेत्र प्रदर्शनों की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा प्रस्तुत कार्य योजना के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में आईसीएआर-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जबलपुर के वैज्ञानिक भी शामिल हुए।

  • Related Posts

    FERTILIZER; महासमुंद जिले में खाद की कमी नहीं, उर्वरक का विक्रय केवल पीओएस. मशीन से ही

    0 खरीफ वर्ष 2026 : जिले में 31,981 टन उर्वरक उपलब्ध, किसानों से समय पर उठाव की अपील महासमुंद, खरीफ वर्ष 2026 के मद्देनजर जिले में किसानों के लिए उर्वरकों…

    IGKV; कृषि,एग्रीबिजनेस, ग्रामीण विकास,उद्यमिता एवं नवाचार के क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएँ

    0 उज़्बेकिस्तान यात्रा पर आधारित संगोष्ठीरायपुर, कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में उज़्बेकिस्तान यात्रा के प्रमुख निष्कर्षों को साझा करने एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अवसरों को बढ़ावा देने के…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……