RAILWAY;केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव चलती ट्रेन से गायब, दिल्ली से जबलपुर तक मचा हड़कंप,दूसरी ट्रेन में घायल मिले

भोपाल, गोंडवाना एक्सप्रेस में हैरान करने वाली घटना हो गई। केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव चलती ट्रेन से रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। मंत्री जी सीट पर नहीं दिखे तो सनसनी फैल गई। दिल्ली से जबलपुर तक हड़कंप मच गया। 3 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद मंत्री जुएल उरांव 162 किमी दूर सिहोरा स्टेशन पर दूसरी ट्रेन में मिले।

ओडिशा के सुंदरगढ़ सांसद और केंद्रीय मंत्री उरांव दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से ट्रेन नंबर 22182 से गोंडवाना एक्सप्रेस में शनिवार (3 मई) को शाम 5 बजे सवार हुए। मंत्री उरांव को जबलपुर स्टेशन पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से मंडला जाना था। मंत्री के साथ उनके साथ पीए और सुरक्षा कर्मी भी थे।

तीन घंटे चला सर्च ऑपरेशन
रविवार (4 मई) सुबह 3.45 बजे ट्रेन दमोह पहुंची। मंत्री उरांव अपनी बर्थ में नजर नहीं आए। मंत्री उरांव के सीट पर नहीं मिलने से हड़कंप मच गया। मंत्री जी की खोजबीन शुरू हुई। 3 घंटे तक ट्रेन-ट्रैक पर सर्च ऑपरेशन चला। काफी तलाश के बाद 162 किमी दूर सिहोरा स्टेशन पर (जबलपुर) संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच बी3 की बर्थ 57 पर मंत्री उरांव मिले। केंद्रीय मंत्री के मिलने के बाद रेलवे के अफसरों ने राहत की सांस ली।  

 कैसे दूसरी ट्रेन में पहुंचे मंत्री उरांव 
सूत्रों के मुताबिक, मंत्री उरांव तड़के करीब 3:45 बजे दमोह स्टेशन पर उतरे। इसी दौरान उनका ब्लड शुगर लेवल अचानक कम हो गया और उनकी ट्रेन चलने लगी। ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया, जिससे उन्हें हल्की चोट भी आई। इसी वजह से मंत्री गोंडवाना एक्सप्रेस पकड़ नहीं पाए। उसी समय दूसरे प्लेटफॉर्म पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आ गई। मंत्री उसी में बैठ गए।

मंत्री जी अब पूरी तरह सुरक्षित 
पूरे घटनाक्रम पर मंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रेलवे अफसरों का कहना है कि मंत्री जी सुरक्षित हैं। उनके गायब होने की सूचना मिलते ही स्टाफ को अलर्ट किया गया। जबलपुर पहुंचते ही मंत्री को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत