IPLकोलकाता नाइटराइडर्स प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई करने वाली बनी पहली टीम, वर्षाबाधित मैच में मुंबई इंडियंस को रौंदा

नई दिल्‍ली, कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल 2024 के प्‍लेऑफ में जगह पक्‍की करने वाली पहली टीम बन गई है। केकेआर ने शनिवार को अपने होमग्राउंड ईडन गार्डन्‍स पर वर्षाप्रभावित मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से मात दी। 2021 सीजन के बाद केकेआर ने पहली बार प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई किया।

मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 12 मैचों में 9 जीत दर्ज की और वो आईपीएल 2024 की अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर है। कोलकाता नाइटराइडर्स का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन निरंतर रहा है। गौतम गंभीर के मेंटर के रूप में लौटने से केकेआर को बड़ा फायदा मिला, जो पिछले सीजन में सातवें स्‍थान पर रही थी।

एक जीत से होगा कमाल

कोलकाता नाइटराइडर्स के लीग चरण में अभी दो मैच बचे हैं। एक मैच जीतने से उसकी टॉप-2 में जगह पक्‍की हो जाएगी और प्‍लेऑफ में केकेआर की टीम सीधे पहला क्‍वालीफायर खेलेगी। ऐसे में केकेआर के पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके बन जाएंगे। केकेआर की कोशिश हर हाल में अगले दो मैच में कम से कम एक जीत दर्ज करने की होगी।

मैच का हाल

कोलकाता में बारिश के कारण शनिवार को मुकाबला देरी से शुरू हुआ। दोनों टीमों को 16-16 ओवर खेलने को दिए गए। कोलकाता नाइटराइडर्स को पहले बल्‍लेबाजी का मौका मिला, जिन्‍होंने 16 ओवर में सात विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बना सकी। केकेआर ने 18 रन से जीत दर्ज करके प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; भारतीय महिला टी20 टीम के मैनेजर बने छत्तीसगढ़ के राजेश दवे, एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव एवं रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को आगामी महिला टी20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया…

    SL VS IND 1st Test; मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

     नईदिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….