IPL; प्लेऑफ में तो पहुंच गई RCB लेकिन किससे होगा सामना तय नहीं, कहीं सबसे खूंखार टीम ना मिल जाए

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सबसे पहले जिस टीम के बाहर हो जाने की खबरें सामने आई उसने चमत्कार करते हुए प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया. लगातार छह मैच हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने जोरदार वापसी की और जीत का छक्का लगाते हुए अगले दौर में जगह बनाई. आखिरी लीग मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर टीम ने ट्रॉफी जीतने की तरफ कदम बढ़ाया. टॉप चार में पहुंचने के बाद भी टीम के लिए मुश्किलें कम नहीं हुई है. फिलहाल आरसीबी की टक्कर प्लेऑफ में किससे होगी यह तय नहीं है.

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने नामुमकिन को मुमकिन करते हुए चेन्नई जैसी ताकतवर टीम को हराते हुए प्लेऑफ में जगह पक्की की. नामुमकिन इसलिए क्योंकि लगातार छह मैच हारने के बाद लगातार इतने ही मुकाबले जीतकर किसी भी टीम का अगले दौर में पहुंचना अब तक नहीं हुआ था. आरसीबी ने इस काम को अंजाम देकर इतिहास रच दिया है. प्लेऑफ में पहुंचने के बाद टीम के सामने बड़ी परेशानी यह है कि वह अब किस टीम के लिए तैयारी करे इसपर कुछ पक्का नहीं. कौन सी टीम प्लेऑफ में उनके सामने होगी इस पर फैसला होना बाकी है.

आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की चार टीमें फाइनल हो गई है लेकिन कौन की टीम किस स्थान पर है यह पक्का नहीं हो पाया है. कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के पास 19 अंक है और वह पहले स्थान पर रहेगी. दूसरे और तीसरे नंबर को लेकर टक्कर चल रही है. राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को एक एक मैच खेलना है. अगर दोनों टीमें अपना आखिरी मैच जीत लेगी या दोनों ही हार जाए तो अंक तालिका में कोई फर्क नहीं पड़ेगा. राजस्थान दूसरे और हैदराबाद तीसरे नंबर पर रहेगी.

क्या है प्लेऑफ के समीकरण

अगर आखिरी मुकाबले में कोलकाता की टीम ने राजस्थान को हरा दिया और हैदराबाद ने अपने आखिरी मैच पंजाब के खिलाफ जीत लिया तो फिर मामला उलट जाएगा. राजस्थान की टीम तीसरे और हैदराबाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा. प्लेऑफ के पहले और चौथे नंबर की टीम तय है फैसला दूसरे और तीसरे नंबर को लेकर है.

RCB की किस टीम को हो सकती है टक्कर

राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है और उसके सामने टॉप की टीम कोलकाता रहने वाली है. ऐसे में फॉर्म को देखते हुए संजू सैमसन की टीम के जीत की उम्मीद कम है. अगर टीम हारी तो वह तीसरे नंबर पर खिसक जाएगी. हैदराबाद को टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी पंजाब से खेलना है. टीम के जीत की उम्मीद है. समीकरण के हिसाब से तो आरसीबी का सामना राजस्थान के साथ होना लगभग तय माना जा रहा है. वैसे समीकरण उलट गए तो उसके सामने एलिमिनेटर में हैदराबाद की टीम भी हो सकती है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GAME; गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को

    *तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल, आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य* रायपुर. राज्य…

    GAME; स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को 51 लाख देने की घोषणा, मुख्यमंत्री निवास में हुई मुलाकात

     रायपुर, एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर