IPL; दे दनादन छक्का,छक्का और छक्का……….

सैंतालीस साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। इस टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल हुआ था जो तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हुआ था। बैटिंग भी कर लेता था। एक टेस्ट में ताबड़तोड़ छक्के जड़ दिए। बड़ा गुमान था कि टीम का कप्तान शाबाशी देगा। हुआ उल्टा, कप्तान ने डांट लगाई कि ऐसा कोई क्रिकेट खेलता है? पांच साल बाद इसी खिलाड़ी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय विश्व कप क्रिकेट में 175 रन नाबाद की पारी खेली। छह छक्के जड़े।ये खिलाड़ी था कपिल देव ।यही से भारत के क्रिकेट खेलने के ढंग में बदलाव आया और आक्रामक बल्लेबाजो का जन्म होने लगा।


भारत में टी ट्वेंटी क्रिकेट का महाकुंभ शुरू हुआ तो महज 120 बॉल में अधिकतम रन बनाने का खेल शुरू हुआ। एक बॉल में न्यूनतम एक और अधिकतम छः रन ही बन सकते है इस कारण बल्लेबाजों ने बाउंड्री के बाहर बॉल को मारने का दुस्साहस करना शुरू किया नतीजा ये रहा कि छक्कों की बौछार होने लगी है। 2011 के आईपीएल के 74मैच में 639छक्के लगे थे। 2023में इतने ही मैच में1124 छक्के मैदान पार कर गए। आईपीएल की शुरुआत 2008में हुई और अब तक अठारह संस्करण पूरे हो चुके है। उन्नीसवा प्रगति में है।
साल दर साल लगाए गए कुल छक्कों की संख्या इस प्रकार हैं—-

वर्ष- खेले गए मैच- छक्कों की संख्या
2008   59    622
2009   59    506
2010  60    585
2011  74    639
2012  76    731
2013  76    672
2014   60    714
2015   60    692
2016  60    638
2017  60    705
2018   60    872
2019   60    784
2020   60    734
2021  60    687
2022   74  1062
2023  74  1124
2024  72  1260
2025   74  1294
इस प्रकार 2008 से 2025 के आईपीएल में 15321 छक्के लग चुके है।इनसे 91926 रन बने है। 2008 में 622 छक्के लगने के बाद अगले दो साल में छक्के की संख्या कम हुई। 2009 और 2010 में 506 और 585 छक्के लगे। इसी प्रकार 2013 में लगे 731 छक्कों की तुलना में 2014से लेकर 2017 तक छक्के लगने की संख्या कम रही।
2018 में 872 छक्के लगे इसके बाद 2021तक छक्के लगाने की संख्या कम रही। 2022 से मैच की संख्या टीम संख्या बढ़ने के कारण 60 से बढ़कर 74 हुई तो छक्कों की संख्या हजार पार कर गई। 2022में 1062 ,2023 में 1124 और साल 2024 में 1260 छक्के लगाए गए। 2025 में1294 छक्के लगे। 2023 और 2025 के दो साल के अंतर में 160 छक्के बढ़ गए जो ये बताता है कि बल्लेबाज कितना जोखिम उठा रहे है और हार्ड हिटिंग कितनी बढ़ रही है। छक्कों के बढ़ने का एक और कारण बाउंड्री को न्यूनतम करना है। देश विदेश में बने क्रिकेट मैदान की बाउंड्री के आकार को देखे तो अंतरास्ट्रीय क्रिकेट कौंसिल ने मैदान की सीधाई में न्यूनतम 65मीटर और दाएं बाएं 60मीटर निर्धारित किया है।
आमतौर बने क्रिकेट ग्राउंड में 85मीटर की सीधाई और 75मीटर की दाएं बाएं की दूरी रखी जाती है और इसमें कमी कर मैच को आकर्षक बनाए रखने का खेल चलता है। सही में छक्का लगाने वाला बल्लेबाज उसे माना जाता है जो ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न ग्राउंड में छक्का लगाए । इस ग्राउंड की सीधाई 92 मीटर और दाएं बाएं की चौड़ाई 85मीटर है।

आईपीएल के एक आयोजन में व्यक्तिगत रूप से सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम है।उन्होंने 2012के संस्करण में 59 छक्के लगाए । ये रिकॉर्ड अब तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। क्रिस गेल ने 2011, 2013और 2015के आयोजन में सर्वाधिक 44, 51और 38 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड अपने पास रखे है। अभिषेक शर्मा  ने 2024 के बाद केवल ग्लेन मैक्सवेल ने दो बार के आईपीएल 2014और 2017में3 सर्वाधिक 36और 26छक्के लगाने खिलाड़ी है। 2008 में सनथ जयसूर्या (31),2009में एडम गिलक्रिस्ट (29),2010में रॉबिन उथप्पा(27),2016 में विराट कोहली (38),2018में ऋषभ पंत (37),2019में एंड्रू रसेल (52),2020में ईशान किशन (30),2021में के एल राहुल(30)2022 में जोश बटलर (45), 2023 में डुप्लेसिस (36),  2024 में अभिषेक शर्मा ने (42) और 2025 में निकोलस पूरन ने 40 छक्के आईपीएल संस्करण में लगाए है।
2026 में कौन बल्लेबाज ये कारनामा दिखाएगा इसके लिए  इंतजार करना होगा। आपको ये भी जानना चाहिए कि आईपीएल के अब तक के  संस्करण में सबसे लंबा छक्का चेन्नई सुपर किंग्स के एवी मॉर्केल ने मारा है। इस छक्के की लंबाई 125मीटर थी।
🖋️ संजय दुबे 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IPL; वैभव के पास है कई रिकॉर्ड तोड़ने का अवसर

    हिंदुस्तान के वर्तमान दौर  में सबसे प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में  हिंदुस्तान के अंडर 19 और  आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी  वैभव सूर्यवंशी का…

    IPL; सनराइजर्स-लखनऊ के मैच में मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर वायरल, इस क्रिकेटर से है खास कनेक्शन

    नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली. मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….