IPL 2024; 22 मार्च से शुरू हो सकता है आईपीएल 2024 का रोमांच, BCCI ने कर ली है प्लानिंग!

 नई दिल्ली, अगर आप भी आईपीएल फैन हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन की तारीखों का एलान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आईपीएल 2024 का रोमांच 22 मार्च से शुरू हो सकता है। बीसीसीआई इसको लेकर प्लानिंग कर चुकी है। वहीं, महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज 22 फरवरी से होने की उम्मीद जताई जा रही है।

22 मार्च से होगा आईपीएल 2024 का आगाज

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से हो सकता है। वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल २०२४ की शुरुआत महिला प्रीमियर लीग के खत्म होने के पांच दिन बाद होगी।

हालांकि, आईपीएल के शेड्यूल का एलान लोकसभा चुनाव की तारीखों के बाद होने की उम्मीद जताई जा रही है। खबर के अनुसार, बीसीसीआई ने भरोसा जताया है कि आईपीएल 2024 के सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे।

22 फरवरी से खेला जाएगा डब्ल्यूपीएल!

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज 22 फरवरी से हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा। पिछले सीजन हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को खिताबी मुकाबले में 7 विकेट से धूल चटाई थी और पहले खिताब को अपने नाम किया था।

माही की येलो आर्मी बनी थी चैंपियन

आईपीएल 2023 में एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब को पांचवीं बार अपने नाम किया था। सीएसके ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में गुजरात टाइटंस को पटखनी दी थी। रविंद्र जडेजा ने मैच के लास्ट ओवर में छक्का और चौका जड़ते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    मुंबई,  भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वानखेडे के मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मैच की कहानी ही बदल दी। अक्षर…

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य