IPL 2026; 10 और 13 मई को रायपुर में होंगे मुकाबले, RCB, KKR और MI के खिलाडियों का राजधानी में दिखेगा जलवा…रायपुर आएंगे शाहरुख खान!

रायपुर, क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। IPL 2026 का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है, आईपीएल 2026 के शेड्यूल के मुताबिक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। पहला मुकाबला 10 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

BCCI द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, रायपुर में 10 मई और 13 मई को दो बड़े मैच आयोजित होंगे। इन मुकाबलों में RCB, KKR और MI जैसी लोकप्रिय टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिससे फैंस को जबरदस्त क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा।रायपुर में IPL मैचों के आयोजन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति भी मैचों की तैयारियों में जुट गई है, ताकि दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

रायपुर आएंगे शाहरुख खान!

राजधानी 13 मई को केकेआर vs आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसको देखने के लिए शाहरुख खान रायपुर आ सकते हैं । शाहरुख खान आम तौर पर केकेआर का हर मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम पहुंचते हैं इसलिए ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इस बार वह रायपुर आ सकते हैं । हालांकि अभी इसको लेकर अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है।

10 साल बाद छत्तीसगढ़ में आईपीएल की वापसी

छत्तीसगढ़ मे 10 साल बाद रायपुर में फिर से आईपीएल के मैच होने वाले हैं. आरसीबी ने इस बार रायपुर को अपना होम ग्राउंड बनाया है। जहां इस बार रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने दो मुकाबले खेलेगी। क्रिकेट फैंस को विराट कोहली के साथ-साथ हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे की बैटिंग देखने को मिलेगी।

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की जानकारी

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर, छत्तीसगढ़ (नवा रायपुर) में स्थित 65,000 दर्शकों की क्षमता वाला भारत का तीसरा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। 2008 में स्थापित यह आधुनिक स्टेडियम, जो 2023 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी कर रहा है, IPL (आईपीएल) और रणजी ट्रॉफी के लिए मशहूर है। यह स्टेडियम अपनी तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों के अनुकूल पिच और बड़ी बाउंड्री के लिए जाना जाता है, जो 80 मीटर के औसत के साथ एक समान खेल का मैदान प्रदान करता है

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SL VS IND 1st Test; मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

     नईदिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने…

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार