सैंतालीस साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। इस टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल हुआ था जो तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हुआ था। बैटिंग भी कर लेता था। एक टेस्ट में ताबड़तोड़ छक्के जड़ दिए। बड़ा गुमान था कि टीम का कप्तान शाबाशी देगा। हुआ उल्टा, कप्तान ने डांट लगाई कि ऐसा कोई क्रिकेट खेलता है? पांच साल बाद इसी खिलाड़ी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय विश्व कप क्रिकेट में 175 रन नाबाद की पारी खेली। छह छक्के जड़े।ये खिलाड़ी था कपिल देव ।यही से भारत के क्रिकेट खेलने के ढंग में बदलाव आया और आक्रामक बल्लेबाजो का जन्म होने लगा।
भारत में टी ट्वेंटी क्रिकेट का महाकुंभ शुरू हुआ तो महज 120 बॉल में अधिकतम रन बनाने का खेल शुरू हुआ। एक बॉल में न्यूनतम एक और अधिकतम छः रन ही बन सकते है इस कारण बल्लेबाजों ने बाउंड्री के बाहर बॉल को मारने का दुस्साहस करना शुरू किया नतीजा ये रहा कि छक्कों की बौछार होने लगी है। 2011 के आईपीएल के 74मैच में 639छक्के लगे थे। 2023में इतने ही मैच में1124 छक्के मैदान पार कर गए। आईपीएल की शुरुआत 2008में हुई और अब तक अठारह संस्करण पूरे हो चुके है। उन्नीसवा प्रगति में है।
साल दर साल लगाए गए कुल छक्कों की संख्या इस प्रकार हैं—-
वर्ष- खेले गए मैच- छक्कों की संख्या
2008 59 622
2009 59 506
2010 60 585
2011 74 639
2012 76 731
2013 76 672
2014 60 714
2015 60 692
2016 60 638
2017 60 705
2018 60 872
2019 60 784
2020 60 734
2021 60 687
2022 74 1062
2023 74 1124
2024 72 1260
2025 74 1294
इस प्रकार 2008 से 2025 के आईपीएल में 15321 छक्के लग चुके है।इनसे 91926 रन बने है। 2008 में 622 छक्के लगने के बाद अगले दो साल में छक्के की संख्या कम हुई। 2009 और 2010 में 506 और 585 छक्के लगे। इसी प्रकार 2013 में लगे 731 छक्कों की तुलना में 2014से लेकर 2017 तक छक्के लगने की संख्या कम रही।
2018 में 872 छक्के लगे इसके बाद 2021तक छक्के लगाने की संख्या कम रही। 2022 से मैच की संख्या टीम संख्या बढ़ने के कारण 60 से बढ़कर 74 हुई तो छक्कों की संख्या हजार पार कर गई। 2022में 1062 ,2023 में 1124 और साल 2024 में 1260 छक्के लगाए गए। 2025 में1294 छक्के लगे। 2023 और 2025 के दो साल के अंतर में 160 छक्के बढ़ गए जो ये बताता है कि बल्लेबाज कितना जोखिम उठा रहे है और हार्ड हिटिंग कितनी बढ़ रही है। छक्कों के बढ़ने का एक और कारण बाउंड्री को न्यूनतम करना है। देश विदेश में बने क्रिकेट मैदान की बाउंड्री के आकार को देखे तो अंतरास्ट्रीय क्रिकेट कौंसिल ने मैदान की सीधाई में न्यूनतम 65मीटर और दाएं बाएं 60मीटर निर्धारित किया है।
आमतौर बने क्रिकेट ग्राउंड में 85मीटर की सीधाई और 75मीटर की दाएं बाएं की दूरी रखी जाती है और इसमें कमी कर मैच को आकर्षक बनाए रखने का खेल चलता है। सही में छक्का लगाने वाला बल्लेबाज उसे माना जाता है जो ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न ग्राउंड में छक्का लगाए । इस ग्राउंड की सीधाई 92 मीटर और दाएं बाएं की चौड़ाई 85मीटर है।
आईपीएल के एक आयोजन में व्यक्तिगत रूप से सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम है।उन्होंने 2012के संस्करण में 59 छक्के लगाए । ये रिकॉर्ड अब तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। क्रिस गेल ने 2011, 2013और 2015के आयोजन में सर्वाधिक 44, 51और 38 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड अपने पास रखे है। अभिषेक शर्मा ने 2024 के बाद केवल ग्लेन मैक्सवेल ने दो बार के आईपीएल 2014और 2017में3 सर्वाधिक 36और 26छक्के लगाने खिलाड़ी है। 2008 में सनथ जयसूर्या (31),2009में एडम गिलक्रिस्ट (29),2010में रॉबिन उथप्पा(27),2016 में विराट कोहली (38),2018में ऋषभ पंत (37),2019में एंड्रू रसेल (52),2020में ईशान किशन (30),2021में के एल राहुल(30)2022 में जोश बटलर (45), 2023 में डुप्लेसिस (36), 2024 में अभिषेक शर्मा ने (42) और 2025 में निकोलस पूरन ने 40 छक्के आईपीएल संस्करण में लगाए है।
2026 में कौन बल्लेबाज ये कारनामा दिखाएगा इसके लिए इंतजार करना होगा। आपको ये भी जानना चाहिए कि आईपीएल के अब तक के संस्करण में सबसे लंबा छक्का चेन्नई सुपर किंग्स के एवी मॉर्केल ने मारा है। इस छक्के की लंबाई 125मीटर थी।
संजय दुबे







