IPL; वैभव के पास है कई रिकॉर्ड तोड़ने का अवसर

हिंदुस्तान के वर्तमान दौर  में सबसे प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में  हिंदुस्तान के अंडर 19 और  आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी  वैभव सूर्यवंशी का नाम  निर्विवादित रूप से लिया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने  सीनियर क्रिकेट खेलने के लिए 15 साल की न्यूनतम आयु निर्धारित कर दी है इसलिए माना जा रहा है कि  वैभव सूर्यवंशी हिंदुस्तान के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में संभावित रूप से  टेस्ट खेलने वाले सबसे कम आयु के खिलाड़ी बन जाएंगे। वर्तमान में हिंदुस्तान की तरफ से सबसे कम उम्र में टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी  सचिन तेंदुलकर है जिन्होंने  15 नवंबर 1989 को कराची में हिंदुस्तान की तरफ से पाकिस्तान के विरुद्ध 16 साल 205 दिन की उम्र में टेस्ट खेला था। वैभव सूर्यवंशी  27 मार्च 2011 को जन्म लिए है। इस हिसाब से  उनके पास अभी एक साल ग्यारह महीने शेष है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने नवंबर 2020 में खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक  सुरक्षा के आधार पर न्यूनतम 15 साल की आयु निर्धारित कर दी है। 1990 के पहले के दौर को देखे तो  15 मार्च 1887 से लेकर केवल एक खिलाड़ी पाकिस्तान का हसन रजा ही इकलौते खिलाड़ी है जिन्होंने 14 साल 227 दिन में जिम्बाब्वे के विरुद्ध टेस्ट खेलने का गौरव हासिल किया है। हसन रजा सबसे कम उम्र में भले ही टेस्ट खेल लिया लेकिन  उनके  दस साल के कैरियर में सिर्फ से7 टेस्ट और 16 वनडे ही आए। पाकिस्तान के मुश्ताक अहमद(15 साल 124 दिन), मो शफीक(15 साल 128 दिन) और आकिब जावेद(16साल 189 दिन) में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर चुके है।
जब क्रिकेट में कम उम्र की बात हो रही हो तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक, दोहरा शतक और  तिहरा शतक लगाने वालों के नाम भी जान लेना चाहिए। बांग्ला देश के अशरफुल ने 17 साल 61 दिन में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया है। पाकिस्तान के जावेद मियांदाद ने 19 साल 140 दिनमे न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में दोहरा शतक लगाया है। वेस्ट इंडीज के गैरी सोबर्स ने 21 साल 216 दिन ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 365 रन की पारी  किंगस्टन में खेली है।
  अंतर्राष्ट्रीय वनडे  में भी सबसे कम उम्र में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी पाकिस्तान के  हसन रजा ही हैं। 14 साल 233 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ क्वेटा (पाकिस्तान) में  हसन रजा खेले थे। सबसे कम उम्र में टी ट्वेंटी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड  रोमानिया के मोंटे ग्रेसिम का है जिन्होंने 14 साल 16 दिन की उम्र में बल्गारिया के खिलाफ  अक्टूबर 2020 में खेला था।  इसके एक महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 15 साल की आयु निर्धारित कर दिया।
सबसे कम उम्र में वनडे में शतक लगाने का  रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद  अफरीदी के पास है। सिर्फ 16 साल217 दिन की आयु में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था।
इतने सारे रिकॉर्ड में एक रिकॉर्ड हिंदुस्तान के पास है वह है सबसे कम उम्र में वनडे में दोहरा शतक लगाने का। शुभमन गिल ने23 साल 132 दिन में ये कारनामा न्यूज़ीलैंड  के खिलाफ दिखाया है । जानकारी हो कि वनडे  इंटरनेशनल में तिहरा शतक  और टी ट्वेंटी  में दोहरा शतक अभी तक नहीं लगा है।

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IPL; सनराइजर्स-लखनऊ के मैच में मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर वायरल, इस क्रिकेटर से है खास कनेक्शन

    नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली. मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला…

    IPL; 120 बॉल में 14.35 की औसत से बने 287 रन

    टी- ट्वेंटी  ट्वेंटी के मैच को आकर्षक बनाने के लिए  बाउंड्री छोटी कर दिया जाए तो ये निश्चित है कि चौके छक्कों की बरसात होगी और  स्कोर बोर्ड तेजी से…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….