नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली. मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. स्टेडियम में मैच देखने पहुंची एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर खूब वायरल हो रही है. मैच के दौरान जैसे ही कैमरे की नजर इस खूबसूरत चेहर पर पड़ी तो सबके मन में बस एक ही सवाल था कि आखिर ये कौन हैं.

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में जो लड़की दिख रही हैं वो कोई और नहीं बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं. अदिति लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन को सपोर्ट करने स्टेडियम में मैच देखने पहुंची थीं. इससे पहले भी अदिति ईशान किशन को चियर करने के लिए मैच देखने स्टेडियम में आती रही हैं.

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है. सनराइजर्स इस सीजन में अबतक तीन मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे दो हार मिली है. वहीं, लखनऊ के खिलाफ मुकाबले की बात करें सनराइजर्स की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की टीम नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लानसेन की फिफ्टी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट पर 156 रन का स्कोर खड़ा किया था.
इस दौरान बल्लेबाजी में सनराइजर्स ने पहले 10 ओवर में सिर्फ 35 रन ही बना पाई थी. सनराइजर्स के 156 रनों के जवाब में लखनऊ ने सधी हुई शुरुआत की थी. हालांकि, बीच के ओवरों में सनराइजर्स के गेंदबाजों ने अपना शिकंजा कसा और आखिर तक जीत के लिए लड़े, लेकिन एक छोर पर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत डटे हुए थे, जिन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को इस सीजन की पहली जीत दिलाई. ऋषभ पंत ने लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 50 गेंद में 60 रनों की पारी खेली.







