IPL;जब पूरी टीम मिलकर अर्ध शतक नहीं लगा पाई..

सीजन 2013 के आईपीएल में  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया मैच एक ऐसा मैच है जिसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का कोई भी खिलाड़ी याद नहीं रखना चाहेगा।  इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के द्वारा बनाए गए 131 रन का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  टीम को नील, वोक्स और कोलिन डी के  घातक गेंदबाजी के  सामने घुटने टेकने पड़ गए।
जरा सोचिए जिस टीम में आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट कोहली हो।आईपीएल के एक पारी  में सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिस गैल हो।धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले ए बी डिविलियर्स सहित आक्रामक केदार जाधव हो वह टीम बीस ओवर के मैच में महज 9.4 ओवर में  49 रन बनाकर ऑल आउट हो जाए।
क्रिकेट, अनिश्चितता का खेल है इस कारण कुछ भी हो सकता है और  2013 में ऐसा हुआ भी। केकेआर  जब 131 रन पर आउट  हो गई तो लगा कि आरसीबी के लिए ये लक्ष्य  बड़ा नहीं होगा लेकिन  कप्तान विराट कोहली शून्य, क्रिस गैल सात डिविलियर्स आठ रन बनाकर आउट हो गए तो माहौल बदलने लगा। केकेआर के  नील वोक्स और कोलिन ने  महज 31 रन देकर आरसीबी के नौ खिलाड़ियों को पवेलियन  वापस भेज दिया। कॉलिन ने 10 बॉल में चार रन खर्च कर तीन विकेट लिए।वोक्स ने दो ओवर में छह रन देकर तीन विकेट लिए। नील ने तीन ओवर में इक्कीस रन दे कर तीन विकेट लिए
  इस मैच की रोचक बात ये थी कि आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज दहाई रन तक नहीं पहुंचा था।सिर्फ 9.4 ओवर में आरसीबी 49 रन बनाकर आउट हो गई।  पिछले बारह साल से आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सबसे कम रन का रिकॉर्ड आरसीबी ने अपने पास रखा है। 2026 में क्या ये रिकॉर्ड कोई और टीम अपने नाम करना चाहेगी?

 स्तंभकार-संजयदुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; स्मृति मांधना की बारी …..

    जिस तरह सूर्यकुमार यादव हिंदुस्तान को अपनी कप्तानी में पुरुष क्रिकेट टीम को टी ट्वेंटी का विश्वकप जिताए थे उस हिसाब से भले ही कप्तान अच्छे साबित हुए थे लेकिन…

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा