IPS TRANSFER; छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल,कई जिलों के एसपी बदले गए, संतोष कुमार सिंह रायपुर एवं आशुतोष सिंह को महासमुंद की जिम्मेदारी

 रायपुर, रविवारा को देर रात छत्तीसगढ पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। विधान सभा सत्र शुरु होने के पहले राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का नाम भी शामिल है।

जारी आदेश के मुताबिक 2011 बैच के IPS संतोष सिंह अब रायपुर एवं आशुतोष सिंह महासमुंद के नए SP होंगे। इससे पहले रायपुर की कमान संभाल रहे प्रशांत अग्रवाल को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बस्तर क्षेत्र में उप पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रतन लाल डांगी को रायपुर आईजी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। डेपुटेशन पर केंद्र से लौटे अमरेश मिश्रा अब ये जिम्मेदारी संभालेंगे। 2004 बैच के संजीव शुक्ला अब बिलासपुर IG होंगे।

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक डा. आनंद छाबड़ा, अजय कुमार यादव, बद्री नारायण मीणा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। दीपांशु काबरा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर को अब अतिरिक्त परिवहन आयुक्त बनाया गया है।

इन जिलों के एसपी बदले गए

जारी आदेश के अनुसार एमआर अहिरे को सूरजपुर, दीपक झा को राजनांदगांव, इंदिरा कल्याण एलेसेला को कांकेर, आशुतोष सिंह को महासमुंद, विवेक शुक्ला को जांजगीर चांपा, शशि मोहन सिंह को जशपुर, विजय अग्रवाल को सरगुजा, रामकृष्ण साहू को बेमेतरा, जितेंद्र शुक्ला को दुर्ग, दिव्यांग पटेल को रायगढ़ जिले का एसपी बनाया गया है। वहीं शलभ सिन्हा को जगदलपुर, भावना गुप्ता को गौरेला पेंड्रा मरवाही, सूरज सिंह को कोरिया, सिद्धार्थ तिवारी को कोरबा, जितेंद्र यादव को बीजापुर, आंजनेय वार्ष्णेय को धमतरी, अंकिता शर्मा को सक्ती, रजनेश सिंह को बिलासपुर व सरजु राम भगत को बालोद जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOK BHAWAN;अब राज्यपाल ने कारखानों में दुर्घटना रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

    रायपुर, प्रदेश में लगातार औद्योगिक दुर्घटनाओं से चिंतित राज्यपाल रमेन डेका ने कारखानों में होने वाली औद्योगिक दुर्घटनाओं को रोकने और श्रमिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के…

    SCHOOL;सीएस की चेतावनी- निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    0 सीबीएसई मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की किताबें ही मान्य रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीबीएसई…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…