Iran Blasts; दोहरे बम धमाकों में 103 की मौत, ईरानी राष्ट्रपति बोले – दुश्मन को बड़ी कीमत चुकानी होगी

तेहरान,एजेंसी,  ईरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड के दिवंगत कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी (Qassem Soleimani) की बरसी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हुए दो विस्फोटों में मरने वालों की संख्या 103 पहुंच गई है। इस बीच ईरान ने बदल लेने की धमकी दी है। साल 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में  कासिम सुलेमानी की मौत हुई थी।

अब तक किसी संगठन ने विस्फोटों की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने विस्फोट के लिए आतंकवादियों को दोषी ठहराया है। इस बीच, अमेरिका में बिडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ये विस्फोट इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की साजिश हो सकते हैं।

विस्फोट ईरान के दक्षिणी-पूर्व शहर केरमन में हुए, जहां सुलेमानी को दफनाया गया था। ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने तेहरान में भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, जायोनी शासन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। मैं जायोनी शासन को चेतावनी देता हूं, इसमें संदेह मत करो, तुम्हें इस अपराध की कीमत चुकानी पड़ेगी। ये अपराध जो तुमने किए हैं, बहुत पछतावा होगा।’

रिमोट से किया गया था हमला

हमले की युद्ध स्तर पर जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि केरमन के बलिदानी स्मारक की ओर जाने वाले रास्ते पर दो एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाए गए थे। भीड़ के वहां से गुजरने के दौरान दूर से रिमोट के द्वारा इनमें विस्फोट किया गया। दोनों विस्फोट दस मिनट के अंतर से हुए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शरीर का दर्द ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, ‘निर्मल बाबा’ गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला…

    MURDER; पत्नी का गला काटा…फिर सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा पति, दहशत में आए लोग

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिसे सुनकर दिलदहल जाएगा. यहां एक पति ने न केवल अपनी पत्नी की बेरहमी से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…