IT RAID;पूर्व खाद्य मंत्री के घर-दुकान में आयकर छापा , भगत बोले- छत्‍तीसगढ़ में राहुल गांधी की यात्रा को रोकने की गई कार्रवाई

० छत्‍तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के आवास पर आयकर का छापा, ० पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी पप्पू बंसल के ठिकानों पर भी आइटी की रेड, ० आयकर टीम ने रायपुर, भिलाई के बड़े बिल्‍डर और कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी

रायपुर, कोयला घोटाले के आरोपों से घिरे छत्‍तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के केनाबांध स्थित निवास व पाइप फैक्टरी में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। पूर्व मंत्री भगत के वाहन चालक महेंद्र कुमार के गाड़ाघाट स्थित घर में भी आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। इनका कामकाज देखने वाले कर्मचारी के घर भी आईटी की टीम पहुंची है। टीम दस्तावेजों की जांच में लगी है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के निवास में कोई भी सदस्य नहीं था। कर्मचारियों के आने के बाद यह जांच शुरू हुई है। घर के आसपास हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा जवान में दूसरे जिलों से पहुंचे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से पहुंचे अधिकारियों ने जांच को लेकर फिलहाल अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।

अमरजीत भगत का बड़ा बयान

आयकर विभाग की छापेमारी के बाद अमरजीत भगत ने मीडिया के सामने बयान दिया है। पूर्व मंत्री भगत ने कहा, परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। अभी आने वाले दिनों में राहुल गांधी का छत्‍तीसगढ़ में दौरा है, इसलिए उसमें रुकावट डालने के लिए प्लानिंंग के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। उसके बाद पूर्व मंत्री के बेटे और आईटी के अधिकारी उनको अंदर ले गए।

पहुंची फैमली डॉक्टर की टीम

अमरजीत भगत रायपुर स्थित अपने निजी निवास में मौजूद हैं। कुछ देर पहले फैमली डॉक्टर की टीम उनके घर पहुंची थी। जानकारी है कि फैमली डॉक्टर की टीम अमरजीत भगत के स्‍वास्‍थ्‍य को चेक करने पहुंची थी।

डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा बोले

आयकर विभाग की कार्रवाई पर डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर तीखा हमला बोला है। उन्‍हाेंने कहा है कि आयकर की यह कार्रवाई गरीब जनता की राशन की आह है। प्रतिशोध तो गरीब जनता ने लिया है। इधर, आयकर विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी व उनके बेटे चैतन्य बघेल के रियल स्टेट में पार्टनर पप्पू बंसल के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि आयकर की टीम पप्पू बंसल के खुर्सीपार भिलाई स्थित निवास पर दस्‍तावेजों की जांच कर रही है।

रायपुर और दुर्ग-भिलाई में भी आयकर विभाग का छापा

इधर, आयकर विभाग की टीम ने रायपुर, भिलाई के बड़े बिल्‍डर और कारोबारी के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। आयकर की टीम ने भिलाई के अजय चौहान के इंपीरियल रिसोर्ट में सुबह 5 बजे से छापा मारा है। इनकम टैक्स के 5 अफसर यहां पहुंच कर पूछताछ कर रहे हैं। अजय चौहान के कर्मचारियों के मोबाइल आईटी के अफसरों ने अपने पास रख लिए हैं और जांच कर रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई