TRAGEDY;छोटा हाथी में मासूम बच्ची को लावारिस छोड़ गया पिता, चिट्ठी में लिखा –“कोई अपना लेना, मैं मरने जा रहा हूं… गुड बाय”

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे बीरगांव में एक ऐसी मार्मिक घटना सामने आई है जो हर किसी को झकझोर कर रख देगी। क्या गरीबी वाकई इतनी बेबस कर सकती है कि एक पिता अपनी फूल-सी मासूम बच्ची को इस दुनिया के भरोसे छोड़ दे? गुरुवार को रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यास तालाब बिरगांव में एक छोटा हाथी वाहन में डेढ़ साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली, जिसके पास एक चिट्ठी थी जो पिता की बेबसी, लाचारी और टूटी उम्मीदों की दर्दभरी दास्तान बयां कर रही थी।

चिट्ठी के पहले पन्ने में में उस पिता ने अपनी बेबसी जाहिर करते हुए लिखा, “सॉरी, मुझे माफ कर देना। इस दुनिया में जीना नहीं चाहता हूं। मेरा कोई नहीं है। मेरे लिए रहने के लिए भी जगह नहीं है, इसीलिए बच्चा को छोड़कर जा रहा हूं। अपना ना आए तो कोई अपना लेना। इस बच्चे को मैं अनाथ बना गया, इसलिए इस दुनिया में जीना नहीं चाहता हूं। ठीक है। कोई भी बच्चे को अपना लीजिएगा। गुड बाय।” दूसरे पन्ने में लिखा, “कोई मेरे बच्चे को अपना लेना, मरने जा रहा हूं मैं। जीना नहीं चाहता हूं। ठीक है, गुड बाय।”

खमतराई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित किया और उसके पालन-पोषण की तत्काल व्यवस्था कर दी है। पुलिस उस पिता की तलाश में जुटी है ताकि उसकी लाचारी की सच्चाई सामने आ सके कि आखिर उसने किन कारणों से यह कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा